चंबा (एकता): चंबा जिले के भरमौर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस नेता पर चुटकी ली। उन्होंने अपने संबोधन में बिना नाम लिए कांग्रेस नेता को पप्पू कह कर खूब हंस पड़े। आप तो जान ही गए होगें कि सीएम जयराम ठाकुर ने राहुल गांधी को पप्पू कहा है। जयराम ने कहा कि जिस पार्टी के नेता को यह तक पता नहीं है कि आटा 40 रुपए किलो या लीटर में बिकता है, उसके आने वाले भविष्य का इससे ही पता चलता है।
उन्होंने कहा कि कई बार हमारे साथी पप्पू बोलते हैं। मैं उन्हें टोकता हूं। लेकिन कांग्रेस नेता कई बार ऐसी हरकतें कर देते हैं जिससे यह बात सच साबित हो जाती है। वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर चुटकी लेते हुए कहा कि उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है। लेकिन पार्टी में कांग्रेस छोड़ो अभियान छिड़ा हुआ है।
