अनिल कुमार,किन्नौर: प्रदेश के बागवानी, राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र किन्नौर पहुंचें। यहां पहुंचने पर किन्नौर जिला के प्रवेश द्वार चौरा गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, जिला प्रशासन के अधिकारियो व आम जनमानस ने उनक़्क़ भव्य स्वागत किया। वहीं उनके साथ जिला परिषद सदस्य किन्नौर हितेश नेगी, किन्नौर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उमेश नेगी व अन्य भी मौके पर मौजूद रहे।
प्रदेश के बागवानी राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री किन्नौर जिला में 26 जनवरी तक रहेंगे। मंत्री जगत सिंह नेगी 22 जनवरी को कोठी गांव में स्थित माता देवी चंड़िका माता मंदिर में देवी चंड़िका के दर्शन करेंगे जिसके बाद रिकांगपिओ पीडबल्यूडी रेस्ट हॉउस में जिला की जनता की आम समस्याओं को सुनने का काम करेंगे। 23 जनवरी को वह जिला के अधिकारियों पंचायती राज संस्थानों के जनप्रतिनिधियों के साथ भी बैठक करेंगे। 24 जनवरी को भी वे जिला के लोगों से रिकोंगपिओ मे मुलाक़ात कर सभी की समस्याओं व मांगो पर बातचीत करेंगे।
इसके बाद 26 जनवरी को वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिकोंगपिओ में ध्वजा रोहण कर बतौर मुख्य अतिथि के रूप ने लोगों को संबोधित करेंगे। प्रदेश के बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी का जिला किन्नौर का छः दिवसीय दौरा हैं,ऐसे में शनिवार को वे जिला किन्नौर प्रवेश कर चुके हैं जिसके बाद वे भावा नगर, टापरी में लोगों से मुलाक़ात करते हुए रिकोंगपिओ आएंगे और रिकोंगपिओ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे अपने निवास स्थान कल्पा जाएंगे और रविवार से उनके अन्य कार्यक्रम शुरू होंगें।
