अनिल कुमार,किन्नौर: जिला किन्नौर के क्षेत्रीय चिकित्सालय रिकोंगपिओ में अब मरीजों के पथरी के ऑपरेशन बिना चीरफाड़ के किए जाएंगे। अब यहां के लोगों को ऑपरेशन के लिए मशीनरी की सुविधा नहीं होने से जिला रामपुर व शिमला की ओर नहीं जाना पड़ेगा। क्षेत्रीय अस्पताल रिकोंगपिओ में अब लेप्रोस्कॉपी मशीन की सुविधा मिल चुकी हैं जिसके चलते अब लोगों को यहीं पथरी के इलाज़ की सुविधा मिलेगी। मशीन को स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्सालय में इनस्टॉल किया गया है ताकि जिला के लोगों का पत्थरी का ऑपरेशन मौके पर किया जा सके।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ.रोशन लाल ने बताया कि क्षेत्रीय चिकित्सालय रिकोंगपिओ में सैकड़ो लोग पत्थरी के ऑपरेशन के लिए आते हैं, लेकिन आधुनिक मशीन नहीं होने के कारण स्वास्थ्य विभाग को लोगों के पत्थरी के इलाज करने में पुरानी तकनीकी का प्रयोग करना पड़ता था। इसमें कुछ ही लोगों के ऑपरेशन हुआ करते थे और शरीर में चीर फाड़ करना पड़ता था, लेकिन अब क्षेत्रीय चिकित्सालय रिकोंगपिओ में आधुनिक लेप्रोस्कॉपी नामक मशीन को लगाया गया हैं जो बिना किसी चीर फाड़ के लोगो के पत्थरी क़ा ऑपरेशन करेगा। कम समय में अधिक लोगों के ऑपरेशन करने में यह मशीन कारगर सिद्ध होगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोशन लाल ने कहा कि किन्नौर जिला में पत्थरी के मरीज बहुत अधिक हो रहे है और ऐसे में अब लोगों के पत्थरी का ऑपरेशन आधुनिक मशीनरी से रिकोंगपिओ क्षेत्रीय चिकित्सालय में होगा जिसके लिए उन्होंने (जे एस डबल्यू ) जलविद्युत परियोजना जिन्होंने इस मशीन को इनस्टॉल करने में मदद की उनका भी आभार प्रकट किया
