सोलन : योगेश शर्मा (TSN)- सोमवार को शिमला लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप सोलन पहुंचे जहां उनका स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में किया गया। वहीं इस दौरान सोलर शहर के वार्ड नंबर 7 में भाजपा द्वारा स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सांसद सुरेश कश्यप ने भी शिरकत की।
सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर 2014 के दिन ही स्वच्छता अभियान चलाने का आआह्वान किया था, जिसका लक्ष्य 2019 तक रखा गया था और आज भी यह अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि स्वच्छता हर व्यक्ति के जीवन की आज शैली बन चुकी है और युवा पीढ़ी भी इसको लेकर जागरूक हो रही है । वहीं गांधी जी का खादी के प्रति प्रेम था,वहीं भाजपा कार्यकर्ता खादी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए खादी सेंटरों पर जाकर वोकल फ़ॉर लोकल खादी से बने उत्पादों को खरीद रहे हैं ताकि खादी को भी बढ़ावा मिल सके।
