अरविंदर सिंह,हमीरपुर: नगर परिषद हमीरपुर की मासिक बैठक सोमवार को नगर परिषद उपाध्यक्ष संदीप भारद्वाज की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक में नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी अक्षित गुप्ता सहित वार्ड के सदस्य भी मौजूद रहे । बैठक के दौरान शहर में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, सुलभ शौचालय निर्माण के अलावा रेहडी फड़ी वालों की ओर से किए जा रहे अतिक्रमण पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर ठोस रणनीति बनाने का निर्णय लिया गया।
बैठक के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष मनोज मिन्हास की अनुपस्थिति पर भी हैरानी जताई गई। बता दे कि गत माह नगर परिषद की बैठक को नगर परिषद के अध्यक्ष की ओर स्व स्थगित कर उसे सोमवार को रखा गया था लेकिन आज की बैठक में भी नगर परिषद अध्यक्ष अनुपस्थित रहे।
नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी अक्षित गुप्ता ने बताया कि बैठक में मुख्यतः सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था को सुचारू करने के अलावा बाजार में शौचालय निर्माण करने पर चर्चा की गई । उन्होंने बताया कि बैठक में शहर में सफाई व्यवस्था और डोर टू डोर कूड़ा उठाने की शिकायतों पर जल्द निर्णय लेने का फैसला लिया गया।
शहर में अवैध कब्जों की शिकायतों पर कार्यकारी अधिकारी अक्षित गुप्ता ने बताया नगर परिषद की ओर से इन पर समय-समय पर कार्रवाई की जा रही है और इसमें टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग को नोटिस भी भेजे जा रहे हैं ।
उन्होंने बताया कि नगर परिषद हमीरपुर की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्रित करने का काम भी किया जा रहा हैं जिसके तहत लगभग 75 टन प्लास्टिक को सीमेंट फैक्ट्री सहित अन्य जगह भेजा गया हैं। उन्होंने कहा कि नगर परिषद में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ नगर परिषद समय-समय पर काम भी कर रही है ताकि प्लास्टिक का उपयोग ना हो।
