संजु चौधरी, शिमला:हिमाचल प्रदेश में विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में रखे आउटसोर्स कर्मियों की नौकरियों पर तल+वार लट+क गई हैं। वैश्विक महामारी कोरोना काल के दौरान अस्पतालों में 1850 स्वास्थ्य कर्मी रखे गए थे जिनकी अनुबंध की समय अवधि 30 जून को खत्म हो चुकी हैं हालांकि मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री की ओर से कोविड काल में रखे गए आउटसोर्स कर्मियों का कार्यकाल बढ़ाने को लेकर आश्वस्त भी किया जा चुका हैं। बावजूद इसके अभी तक अनुबंध बढ़ाने को लेकर किसी प्रकार की अधिसूचना नहीं हुई। ऐसे में स्वास्थ्य कर्मी का भविष्य खतरे में पड़ गया हैं।
अपने भविष्य को खतरे में देखते हुए सोमवार को
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से मिलने सचिवालय पहुंचे इन स्वास्थ्य कर्मियों को निराशा ही हाथ लगी, क्योंकि मुख्यमंत्री अपने स्वास्थ्य कारणों से प्रदेश के बाहर हैं। ऐसे में इनका कहना है की जब तक मुख्यमंत्री वापिस नही लौटते वह सेवाएं देने को तैयार हैं, लेकिन सरकार तीन-तीन माह बाद अनुबंध बढ़ा रही है ये सही नहीं हैं। उन्होंने मांग उठाई हैं कि सरकार उनके लिए कोई ठोस नीति बनाएर ताकि उनके ऊपर लटक रही बेरोजगारी की तल+वार हमेशा के लिए हट सके।
