संजीव महाजन,नूरपुर: न+शे के खिलाफ चलाए गए अपने अभियान में नूरपुर पुलिस को लगातार सफलता मिल रही हैं। पुलिस जिला नूरपुर बनने के बाद पुलिस ने अभी तक लगभग 3 किलो 400 ग्राम हीरो+इन/ चि+ट्टा बरा+मद किया हैं। इतना ही नहीं एक करोड़ से ज्यादा की नकदी भी पुलिस की ओर से बरामद की गई हैं,जबकि इस अवैध धं+धे के कमाई गई संपति में लगभग 9 करोड़ 87 लाख रुपए की संपति को सक्षम अथॉरिटी से स्वीकृति प्राप्त कर जब्त किया गया हैं।
पुलिस जिला नूरपुर के एसपी अशोक रत्न ने अपने कार्यालय आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि पुलिस जिला नूरपुर बनने के बाद पुलिस के सामने न+शे का कारोबार खत्म करने की जो चुनौती रही है उसे पुलिस पूरी एकाग्रता से रणनीति बना कर निपट रही हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस जिला बनने के बाद अभी तक पुलिस ने एनडीपीएस के लगभग 94 मामले दर्ज कर करीब 3 किलो 400 ग्राम हे+रोइन /चि+ट्टा जब्त किया हैं। एक करोड़ से ज्यादा नकदी। जिसमें जसूर मामले में एक किलोग्राम से ज्यादा हेरो+इन/ चि+ट्टा पकड़ा था और एक करोड़ से ज्यादा कैश ओर एक अन्य मामले में 260 ग्राम हेरो+इन/चि+ट्टा जब्त कर इस न+शा मा+फिया के बड़े तस्क+रों को पकड़ कर सला+खों के पीछे पहुंचाया हैं।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने न+शा मा+फिया की कमर तोड़ने के लिए इसके अगले चरण में एनडीपीएस एक्ट के तहत सेक्शन 68 में न+शा तस्क+रों की सम्पत्तियों की जांच शुरू की जोकि न+शे के माध्यम से अर्जित की गई थी। कंपीटेंट अथॉरिटी दिल्ली से स्वीकृति प्राप्त कर इन्हें जब्त किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि उस दिशा में अभी तक 9 करोड़ 87 लाख की संपति जब्त की जा चुकी हैं, जबकि इस दिशा में आगे की कार्रवाई जारी हैं। उन्होंने कहा कि जब से पुलिस जिला नूरपुर बना है तब से अब तक लगभग 3 करोड़ 25 लाख की नकदी सरकारी खजाने में जमा करवाई जा चुकी हैं।
उन्होंने कहा कि पुलिस न+शा माफि+या को खत्म करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है और इसमें इनकी सम्पत्तियों को भी अटैच कर जांच करके सक्षम प्राधिकारी से स्वीकृत करवा कर करने की प्रक्रिया जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि अवैध खनन पर शिंकजा कसते हुए 80 लाख रूपए पुलिस ने वसूले हैं। वहीं एसपी ने बताया कि जब से पुलिस जिला की नूरपुर में शुरुआत हुई है तब तक अवैध खनन पर शिंकजा कसते हुए लगभग 78 वाहन जब्त कर करीब 80 लाख रुपए जुर्माने के रूप में वसूले गए हैं।
