By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नगर निगम हमीरपुर में सख्ती: खुले में कचरा फेंकने और सूखा-गीला अलग न करने पर लगेगा जुर्माना
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नगर निगम हमीरपुर में सख्ती: खुले में कचरा फेंकने और सूखा-गीला अलग न करने पर लगेगा जुर्माना
himachalNews

नगर निगम हमीरपुर में सख्ती: खुले में कचरा फेंकने और सूखा-गीला अलग न करने पर लगेगा जुर्माना

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/02/19 at 5:39 PM
Share
हमीरपुर,अरविन्द-:हमीरपुर नगर निगम क्षेत्र में अब स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने स्पष्ट कर दिया है कि खुले में कचरा फेंकने और सूखे व गीले कचरे को अलग-अलग न देने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। कई बार जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद लोगों द्वारा लापरवाही बरते जाने के बाद यह सख्त निर्णय लिया गया है।
नगर निगम के सफाई कर्मचारी लगातार घर-घर जाकर लोगों को सूखा और गीला कचरा अलग देने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। गारबेज कलेक्शन व्यवस्था के तहत निगम द्वारा घर द्वार से ही कचरा उठाया जा रहा है, ताकि शहर में गंदगी न फैले। इसके बावजूद कुछ स्थानों पर खुले में कचरा फेंकने की शिकायतें मिल रही हैं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निगम प्रशासन अब दंडात्मक कार्रवाई की तैयारी में है।
नगर निगम क्षेत्र में कई ऐसे स्थान चिन्हित किए गए हैं जहां बार-बार कचरा फेंका जा रहा था और हॉटस्पॉट बन गए थे। सफाई कर्मचारियों ने इन हॉटस्पॉट्स की पहचान कर उनकी नियमित सफाई शुरू कर दी है। साथ ही संबंधित क्षेत्रों में निगरानी भी बढ़ाई जा रही है, ताकि दोबारा वहां गंदगी न फैले।
नगर निगम के कमिश्नर राकेश शर्मा ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए निगम लगातार प्रयासरत है। नए जुड़े क्षेत्रों में भी सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है और संसाधनों को बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे नगर निगम का सहयोग करें और कचरे का सही निष्पादन सुनिश्चित करें।कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि बार-बार समझाने के बाद भी यदि लोग नियमों का पालन नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ जुर्माना लगाया जाएगा। निगम प्रशासन का उद्देश्य दंड देना नहीं, बल्कि शहर को स्वच्छ बनाए रखना है। नागरिकों के सहयोग से ही स्वच्छ हमीरपुर का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
TAGGED: Hamirpur municipal corporation
Chandrika February 19, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नाहन मेडिकल कॉलेज और केंद्रीय सहायता पर भाजपा का सवाल, बैठक से वॉकआउट
Next Article शहर की सूनी पड़ी दीवारों में भर दिए स्वर्णिम इतिहास और संस्कृति के रंग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: तीन साल में 10,357 आरोपी गिरफ्तार, 45 हजार किलो से अधिक नशीले पदार्थ जब्त

Ago

शिमला में रेहड़ी-फड़ी व्यवस्था को लेकर व्यापारियों ने उठाई आवाज, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Ago

ऐतिहासिक हथियारों से लेकर हिमाचली विरासत तक, पर्यटकों को खूब भा रही प्रदर्शनी

Ago

हमीरपुर के अनु डिग्री कॉलेज खेल मैदान में बिछेगा नया सिंथेटिक ट्रैक, खेल प्राधिकरण ने शुरू की प्रक्रिया

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?