By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: शहर की सूनी पड़ी दीवारों में भर दिए स्वर्णिम इतिहास और संस्कृति के रंग
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > शहर की सूनी पड़ी दीवारों में भर दिए स्वर्णिम इतिहास और संस्कृति के रंग
himachalNews

शहर की सूनी पड़ी दीवारों में भर दिए स्वर्णिम इतिहास और संस्कृति के रंग

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/02/19 at 5:43 PM
Share
मंडी, धर्मवीर-:अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर मेला कमेटी और मंडी जिला प्रशासन द्वारा नगर निगम के सहयोग से मंडी आर्ट फेस्टिवल के तहत पहली बार वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दो दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में 10 टीमों के 20 प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी कला का प्रदर्शन किया।
इन टीमों में हिमाचल के अलावा उत्तरी भारत के प्रतिभागी भी शामिल रहे। नगर निगम द्वारा चिन्हित शहर की 10 प्रमुख दीवारों पर यह वॉल पेंटिंग करवाई गई जिसमें इंदिरा मार्केट और डीसी ऑफिस रोड़ के समीप दीवारों पर मंडी की संस्कृति, देव परंपरा और इतिहास को दर्शाते आकर्षक चित्र तैयार किए गए। महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या के दौरान डीसी मंडी अपूर्व देवगन, नगर निगम के मेयर वीरेंद्र भट्ट और कमीशनर रोहित राठोर ने विजेता टीमों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कमीशनर रोहित राठौर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विदेशों से भी आवेदन आए थे जिससे पता चलता है कि लोग मंडी की संस्कृति के प्रति कितने आकर्षित हैं। उन्होंने कहा कि इससे शहर की सूनी पड़ी दीवारें अब छोटी काशी के 500 वर्षों के स्वर्णिम इतिहास को दर्शाते चित्रों से सरावोर हो गई हैं।

प्रतियोगिता में सोलन के यश ठाकुर और विकास खाम की टीम को पहला, एचपी यूनिवर्सिटी की वृष्टि गिस्ट और अश्वनी राणा की टीम को दूसरा, जबकि मंडी की रिद्धि सुयाल और गौरव शर्मा की टीम ने तीसरा पुरस्कार हासिल किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली अन्य सभी टीमों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों ने इसे प्रशासन की एक अच्छी पहल बताते हुए भविष्य में इसे और बड़े स्तर पर आयोजित करने का आग्रह किया। निर्णायक मंडल में प्रवीण रावत और राजेश कुमार शामिल थे, जिन्होंने कलात्मक अभिव्यक्ति, विषय प्रस्तुति, रंग संयोजन, रचनात्मकता और स्थानीय सांस्कृतिक तत्वों के प्रभावी प्रदर्शन के आधार पर मूल्यांकन किया।

TAGGED: Mandi art festival
Chandrika February 19, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नगर निगम हमीरपुर में सख्ती: खुले में कचरा फेंकने और सूखा-गीला अलग न करने पर लगेगा जुर्माना
Next Article सुजानपुर होली मेले को लेकर हिंदू एकता मंच की मांगें, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: तीन साल में 10,357 आरोपी गिरफ्तार, 45 हजार किलो से अधिक नशीले पदार्थ जब्त

Ago

शिमला में रेहड़ी-फड़ी व्यवस्था को लेकर व्यापारियों ने उठाई आवाज, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Ago

ऐतिहासिक हथियारों से लेकर हिमाचली विरासत तक, पर्यटकों को खूब भा रही प्रदर्शनी

Ago

हमीरपुर के अनु डिग्री कॉलेज खेल मैदान में बिछेगा नया सिंथेटिक ट्रैक, खेल प्राधिकरण ने शुरू की प्रक्रिया

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?