राकेश,ऊना: बीती रात तूफ़ान और तेज़ बारिश ने ऊना में काफ़ी नुकसान किया हैं। यहां तूफ़ान ओर बारिश की वजह से एक पेड़ ऊना – संतोषगड़ के पेखुवेला के पास रोड पर गिरा जिस कारन दोनों तरफ़ा लंबा जाम लगा गया। इस पेड़ के गिरने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए असुविधा का सामना करना पड़ा।
वहीं इंडियन ऑयल के लिए तेल की सप्लाई में लगे टैंकरों को भी इस यातायात के अवरुद्ध होने के कारण असुविधा का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ को काटा गया और रोड क्लीयर किया गया जिसके बाद ट्रैफिक सुचारू रूप से यहां से चल पाया।
