By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल पुलिस नहीं चाहती बीबीएमबी की सुरक्षा को सीआईएसएफ को देना- डीजीपी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हिमाचल पुलिस नहीं चाहती बीबीएमबी की सुरक्षा को सीआईएसएफ को देना- डीजीपी
himachalNews

हिमाचल पुलिस नहीं चाहती बीबीएमबी की सुरक्षा को सीआईएसएफ को देना- डीजीपी

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/06/11 at 2:31 PM
Share

मंडी : धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश पुलिस बीबीएमबी की सुरक्षा को सीआईएसएफ यानी सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स को देने बिल्कुल भी नहीं देना चाहती। इसके लिए हिमाचल पुलिस ने राज्य सरकार को पत्र भेजकर इस मामले पर गंभीरता दिखाने का आहवान किया है। यह बात डीजीपी संजय कुंडू ने आज थर्ड बटालियन पंडोह में पत्रकारों के सवालों के जबाव में कही।

बता दें कि केंद्र सरकार की पावर मिनिस्ट्री ने बीबीएमबी यानी भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड के बीएसएल प्रोजेक्ट की सुरक्षा का जिम्मा हिमाचल पुलिस से छीनकर सीआईएसएफ को देने का निर्णय लिया है। इसकी प्रक्रिया भी जारी हो गई है और जल्द ही हिमाचल पुलिस की फोर्स को इस प्रोजेक्ट से बाहर कर दिया जाएगा। जब से यह प्रोजेक्ट बना है तब से यानी 40 वर्षों से अधिक समय से इस प्रोजेक्ट की सुरक्षा हिमाचल पुलिस ही करती आ रही है। पुलिस विभाग में प्रोजेक्ट की सुरक्षा के लिए 235 पद भरे जाते थे, जोकि अब पूरी तरह से समाप्त हो जाएंगे। डीजीपी संजय कुंडू ने बताया कि इस संदर्भ में राज्य सरकार को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि इस निर्णय पर हस्तक्षेप करें और प्रोजेक्ट की सुरक्षा हिमाचल पुलिस के पास ही रहने दी जाए। बीते 40 वर्षों में जब बड़े से बड़े थ्रेट इस प्रोजेक्ट पर आए तो हिमाचल पुलिस ने इसकी कड़ी सुरक्षा की। पुलिस मौजूदा समय में भी इसकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह से चाक चौबंद है। इसलिए सुरक्षा नहीं हटाई जानी चाहिए।

हिमाचल में बने प्रोजेक्ट पर हिमाचल की कोई निगरानी नहीं रहेगी

बीएसएल प्रोजेक्ट हिमाचल प्रदेश की भूमि पर बना है और यहीं के संसाधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। मंडी जिला में पंडोह के पास इस परियोजना का बांध है जहां से ब्यास नदी के पानी को सुंदरनगर पहुंचाने के बाद सलापड़ ले जाया गया है। सलापड़ में बिजली उत्पादन होता है। इसकी सुरक्षा हिमाचल पुलिस के जवान कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट में वैसे ही हिमाचल की हिस्सेदारी न के बराबर है। प्रोजेक्ट के अंदर क्या कुछ चल रहा होता था, इसकी जानकारी राज्य सरकार को पुलिस के माध्यम से मिलती रहती थी, लेकिन अब वो भी नहीं मिल पाएगी। ऐसे में बड़ा सवाल अब यह है कि क्या राज्य सरकार इस प्रोजेक्ट पर अपनी सुरक्षा कायम रख पाएगी या नहीं।

TAGGED: Mandi DGP sanjay kundu
Chandrika June 11, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ऊना में तेज तूफान ओर बारिश का कहर, संतोषगढ़ मार्ग पर गिरा पेड़,लगा जाम,पेड़ को काटकर यातायात किया बहाल
Next Article जूनियर की हैदराबाद व सीनियर वर्ग की उड़ीसा में होगी नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

अवैध खनन मामले पर कांग्रेस का हमला, पूर्व मालिकाना हक की जांच की उठाई मांग

Ago

पंडोह स्थित आरसेटी में महिलाओं को दिया जा रहा निशुल्क प्रशिक्षण

Ago

ऊना पुलिस की कार्रवाई से वाहन चोरी का खुलासा, चिंतपूर्णी से चोरी बाइक पंजाब से बरामद

Ago

हमीरपुर में एचपीवी टीकाकरण को तेज करने के निर्देश, लक्ष्य हासिल करने पर जोर

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?