बी.बी.एन./जगत सिंह: राम कुमार ने अपने चुनाव प्रचार को आगे बढ़ाते हुए पहाड़ी क्षेत्र की कई पंचायतों का दौरा किया। जिसमें सबसे पहले कुठाड़, खारसी ओर उसके बाद ग्राम पंचायत मंडेसर में नुकड़सभा को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि मेरे विधायक रहते पहाड़ी क्षेत्र में अथाह विकास हुआ। जिसमें दांवटा का स्कूल अपग्रेड किया। कुनिहार से चंडीगढ़ तक बस चलाई, पानी की व्यवस्था की लेकिन भाजपा विधायक की नालायकी के कारण आज भी कई घरों तक पानी नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही इन मुश्किलों का हल कर दिया जाएगा।
