मंडी:धर्मवीर (TSN)-मंडी जिला की ग्राम पंचायत रोहांडा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन करीब 6 करोड़ की लागत बनाया गया है।लेकिन डॉक्टर के न होने से.लोगों को स्वास्थ्य सुविधा से वंचित होना पड़ रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 6 डॉक्टरों की 6 पोस्ट होने के बावजूद यहां पर एक भी डॉक्टर नजर नहीं है। जिस कारण जनता को स्वास्थ्य सुविधा न मिलने से परेशानी हो रही है।
ग्राम पंचायत रोहांडा के लोगों का ये कहना
ग्राम पंचायत रोहांडा के स्थानीय निवासी भिखलू राम चौहान, प्रकाश चंद, मुरारी लाल,प्रवीण सहित अन्य लोगों ने बताया कि करोड़ों रुपए खर्च कर सरकार द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन बनाया गया है लेकिन उसके बावजूद भी लोगों के स्वास्थ्य सुविधाओं से महरूम रहना पड़ रहा है।उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग उठाई है कि जल्द से जल्द यहां पर डॉक्टरों की तैनाती की जाए ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
वहीं इस बारे में सीएमओ मंडी नरेंद्र भारद्वाज से बात की गई तो उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की नियुक्ति सरकार के द्वारा ही की जाती है। रिक्त पड़े पदों के बारे में स्वास्थ्य विभाग को अवगत करवाया गया है।
