राहुल चावला,धर्मशाला: कोई देश नहीं चाहता कि उसका पड़ोसी मुल्क इस हालात में हो और उसमें बद से बदतर हालात होते जाएं। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण हैं। यह बात केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने अपने प्रदेश दौरे के दूसरे दिन धर्मशाला में पड़ोसी देश पाकिस्तान में बिगड़ती स्थिति को लेकर कही। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण हैं।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के प्रदेश भाजपा पर दिए बयान को लेकर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि उनकी हालात अपने दल में क्या है, यह आज प्रदेश के सामने पता चल चुका है और इसलिए मुकेश अग्निहोत्री मजबूरी में इस तरह के बयान दे रहे हैं। बता दे कि गुरुवार को मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना में भाजपा पर मुख्य संसदीय सचिवों और उप मुख्यमंत्री के पद को लेकर भाजपा की ओर से किए जा रहे हमले का जवाब देते हुए कहा था कि पहले राजनीति और अब कानूनी लड़ाई में भाजपा पूरी तरह से पस्त होगी। उपमुख्यमंत्री ने भाजपा को पूरी तरह से हताश हुए निराश करार दिया था।
केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कहा कि प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है और यह उन पर निर्भर करता है कि किस को मंत्री बनाना है और किसको नहीं और कब बनाना हैं,इस पर सभी को इंतजार करना होगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर चुटकी लेते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाएं सदमे में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से महिलाओं के खाते में 1500 रुपए डालने थे, लेकिन 6 महीने होने को आए हैं और 9 हजार अभी तक खाते में नहीं आए हैं। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं को सदमा है, लेकिन यह प्रदेश की कांग्रेस सरकार उनकी बात को सुन नहीं पा रही हैं। उन्होंने कहा कि लेकिन जब महिलाओं का समय आएगा तो वह इसका जवाब वोट की चोट से देंगी.
