मंडी : धर्मवीर -मंडी जिला में वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से ले जाई जा रही देवदार की लकड़ी को पकड़ा है। जीप में डालकर देवदार के 105 स्लीपर अवैध रूप से छुपा कर वन माफिया द्वारा लाए जा रहे थे, लेकिन वन विभाग की टीम ने नाके के दौरान इन्हें पकड़ लिया।
इस संबंध में दुनी चंद पुत्र मुंशी वन खंडाधिकारी पियून ने औट थाने में मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि जब वह जब अन्य वन्य अधिकारियों के साथ समय करीब सुबह 7:30 पटोगी पनारसा में मौजूद थे तो पनारसा की ओर से एक महिंद्रा गाड़ी जीप की तलाशी के दौरान गाड़ी के अंदर देवदार की 105 कडिय़ां पाई गई। जिस पर जीप चालक सुभाष चंद सपुत्र केहर सिंह गांव कबडिय़ाना डाकघर व तहसील औट ने एक अधिकृत लकड़ी डिपू के कागज पेश किए और बताया कि यह लकड़ी शालू राम गांव व डा खां जिया कुल्लु को बेची गई है। परंतु लकड़ी पर एसएफआई हैंबर मार्का व चालान नंबर 003 जो कि 11 मई को जारी किया गया था। जिनका मिलान करने पर लकड़ी की कडिय़ों से नहीं हुआ और न ही खुदान मार्का पाया गया। जिस पर वन विभाग ने लकड़ी को जब्त कर लिया और जीप चालक सुभाष चंद के खिलाफ पुलिस थाना औट में अभियोग अधीन धारा 41, 42 वन अधिनियम व आईपीसी की धारा 379 में पंजीकृत किया गया है।
डीएफओ मंडी वासू डोगर ने बताया कि पनारसा की ओर एक महिन्द्रा जीप की तलाशी के दौरान गाडी के अंदर से देवदार की कड़ियां बरामद की गई है। जिनकी गिनती व पैमाईश करने पर 6x5x3 की 101कडियां व 7x5x3 की 4 कडियां पाई गई हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस थाना औट में वन अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई जारी है।
