संजीव महाजन,नूरपुर: खुशियों और आपसी भाईचारे का प्रतीक होली का यह पर्व प्रदेश भर में बुधवार को अलग अलग अंदाज ओर तरीकों में मनाया जा रहा हैं। कुछ लोग एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर इस दिन की खुशी सांझा कर रहे हैं तो कुछ लोग
फूलों की होली खेल रहे हैं। इसी बीच नूरपुर के सुलयाली गांव में लोगों ने होली पर्व को एक अलग ही अंदाज में मनाया हैं। यहां छोटे बच्चों ने राधा कृष्ण के स्वरूप में नृत्य किया तो वहीं गांव वालों ने मटकी फोड़कर होली त्यौहार मनाया। इसके साथ पूरे गांव में होली के पर्व पर झांकीयां निकाली गईं।
यह एक ऐसा पर्व होता है जब लोग आपसी मतभेद भुलाकर एक हो जाते हैं। मान्यता है कि इस दिन अगर किसी को लाल रंग का गुलाल लगाया जाए तो सभी तरह के मनभेद और मतभेद दूर हो जाते हैं, क्योंकि लाल रंग प्यार और सौहार्द का प्रतीक होता हैं।
नरेश शर्मा ने कहा कि आज होली का पर्व मनाया जा रहा हैं। पिछले कल होली दहन किया और आज गुलाल के साथ होली खेली जा रही हैं। सभी लोग होली पर्व पर ख़ुशी से रंग लगाकर भाईचारे को बढ़ावा दे रहे हैं। सारे गावों में होली के पर्व को मनाने को लेकर काफी उत्सुकता दिखाई दे रही हैं। यह हमारी सांस्कृतिक परंपरा हैं।
वहीं सैनिक शाम सिंह ने कहा कि हम सब होली का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मना रहे हैं। मैं चाहता हूं कि हर साल इसी तरह हम सब इकट्ठा होकर इस त्यौहार मनाते रहे
