By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बंजार में गरजे सुरेंद्र शौरी, बोले- मुकाबला पसीने और पैसे के बीच पसीना जीतेगा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > बंजार में गरजे सुरेंद्र शौरी, बोले- मुकाबला पसीने और पैसे के बीच पसीना जीतेगा
electionhimachalpolitical

बंजार में गरजे सुरेंद्र शौरी, बोले- मुकाबला पसीने और पैसे के बीच पसीना जीतेगा

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/10/22 at 4:51 PM
Share

कुल्लू/मनमिन्द्र अरोड़ा: विधायक सुरेंद्र शौरी ने बजौरा में भाजपा के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ करने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यहां मुकाबला पसीने और धन के बीच है। हम पसीना बहा रहे हैं और वोह धन, लेकिन जीत अंत में पसीना बहाने वालों की होगी। उन्होंने कहा कि बंजार में काम किया है और बंजार की जनता के हर सुख-दुःख में साथ दिया है। उन्होंने कहा कि आदित्य विक्रम सिंह के आने से बंजार में अब मुकाबला एकतरफा हो गया है। उन्होंने कहा कि इन पांच वर्षों में हर क्षेत्र का विकास किया है और गड़सा जोन खासकर बजौरा क्षेत्र में अथाह विकास किया गया। उन्होंने कहा कि गत चुनाव में हम यहां के कई गांवों में चुनाव प्रचार करने पैदल गए थे लेकिन पांच वर्षों बाद गाड़ी में जा रहे हैं।

वर्षों से जिन गांवों को सड़कें नहीं थी उन गांवों में आज सड़कों का सपना पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग के सब डीविजन यहां खोले हैं। आयुर्वेद डिस्पेंसरी के अलावा कई विकास कार्य किए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि हर बूथ को जीतने के लिए हर संभव प्रयास करें और घर-घर जाकर भाजपा सरकार की नीतियों को पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि विधायक होने के नाते बंजार विधानसभा क्षेत्र में 300 नई योजनाएं इन पांच वर्षों में लाई है और इसके अलावा मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री की योजनाओं का लाभ भी जनता ले रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा गरीबों की सरकार है और गरीबों के लिए काम करती है। आज तक जब गरीब बीमार होता था तो उसका इलाज नहीं हो पाता था या फिर इलाज में घर जमीन बिक जाते थे।

हमारी सरकार में हर व्यक्ति का इलाज मुफ्त में होता है। हर परिवार को 125 यूनिट बिजली मुफ्त दी जा रही है और आज अधिकतर परिवारों का बिल शून्य आ रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का बस किराया आधा कर दिया गया है। उन्होंने दावा किया है कि इस बार बंजार की सीट हजारों मतों से जीती जाएगी। एक सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि पार्टी एक जुट हैं और कोई अन्य चुनाव लड़ भी रहा है तो उनके साथ पार्टी के लोग नहीं है। उन्होंने कहा कि टिकट मांगना हर कार्यकर्ता का अधिकार है और टिकट जिसको मिलता है उसके बाद पार्टी के साथ सबको चलना पड़ता है।

TAGGED: Banjar, KULLU, Money, Surendra Shourie
admin October 22, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस की तीसरी सूची जारी, जानिए किसको कहां से मिला टिकट
Next Article हिमाचल में छिड़ा हैं चुनावी दंगल ओर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कर्नाटक और केरल में है व्यस्त: संबित पात्रा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

तानाशाही रवैये के खिलाफ कोर्ट जाना पड़ा, जनता कांग्रेस को देगी जवाब : भाजपा विधायक

Ago

सलोगड़ा के पास निजी बस हादसा, चालक समेत दो घायल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?