By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सुरेश कश्यप बोले… आपदा प्रभावित क्षेत्रों तक लोगों को नही मिल रही मदद..केंद्र सहायता करने को तैयार,प्रदेश सरकार कार्य तो करें
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सुरेश कश्यप बोले… आपदा प्रभावित क्षेत्रों तक लोगों को नही मिल रही मदद..केंद्र सहायता करने को तैयार,प्रदेश सरकार कार्य तो करें
himachalpolitical

सुरेश कश्यप बोले… आपदा प्रभावित क्षेत्रों तक लोगों को नही मिल रही मदद..केंद्र सहायता करने को तैयार,प्रदेश सरकार कार्य तो करें

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/09/14 at 4:18 PM
Share

सोलन: योगेश शर्मा- डीसी कार्यालय सोलन में जिला विकास एवं समन्वय एवं निगरानी समिति ( दिशा ) की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता सांसद सुरेश कश्यप ने की ।इस दौरान ग्रामीण स्तर तक विकास योजनाएं और विकास कार्य समय तक पूरे न होने पर उन्होंने अधिकारियों को लताड़ भी लगाई ।

सांसद सुरेश कश्यप ने इस दौरान प्रदेश सरकार पर आपदा से प्रभावित लोगों तक सहायता देरी से पहुंचने की आरोप लगाए हैं । सुरेश कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार हर संभव सहायता प्रदेश सरकार की कर रही है लेकिन फिर भी कांग्रेस के लोग इसको लेकर राजनीति कर बयान बाजी कर रहे हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में हो रहे प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर तंज कसा की त्रासदी के डेढ़ दो महीने के बाद प्रियंका गांधी हिमाचल आई है उनका स्वागत है, लेकिन उन्हें इस आपदा की घड़ी में राजनीति नही करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि आपदा के समय भाजपा का हर नेता प्रभावित क्षेत्र तक पहुंचा है और आपदा से प्रभावित लोगों के दर्द को बांटने का प्रयास किया है । केंद्र सरकार भी हर संभव प्रयास कर रही है कि हिमाचल प्रदेश को सहायता पहुंचाई जाए, लेकिन कांग्रेस के लोग लगातार इसको लेकर बयान बाजी कर रहे हैं।

वहीं दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश में आपदा से जितने भी प्रभावित क्षेत्र है वहां तक सहायता अभी तक नहीं पहुंच पाई है ग्रामीण स्तर पर लोग खुद पानी की योजनाओं और सड़कों को बहाल करने में लगे हुए हैं लेकिन सरकार इसकी ओर ध्यान नहीं दे रही है ।
सांसद सुरेश ने कहा कि उन्ही की लोकसभा क्षेत्र में सोलन सिरमौर और शिमला में करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है और हज़ारों की संख्या में घर इस त्रासदी की भेंट चढ़े हैं, लेकिन सरकार इसकी ओर ध्यान नहीं दे रही है और केंद्र सरकार पर बयान बाजी की जा रही है।

सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि आपदा से प्रभावित लोग जो आज विस्थापित होकर राहत शिविर केंद्रों और रिश्तेदारों के बीच रह रहे हैं, उनके पुनर्वास की व्यवस्था सरकार को करनी चाहिए जिनकी जमीन नहीं बची है घर नहीं बचा है । सरकार उनके लिए योजना लाकर उनके पुनर्वास की व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि जो भी आवश्यकता केंद्र से प्रदेश सरकार को होगी उसे पूरा करने का प्रयास किया जाएगा और यह केंद्र ने भी आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा की दिशा की बैठक में उन्होंने अधिकारों को भी इसको लेकर निर्देश जारी किए हैं।

TAGGED: Solan MP suresh kashyap
Chandrika September 14, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमाचल में अगले 4 दिन खराब रहेगा मौसम, बारिश का अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना
Next Article एबीवीपी से भाजयुमो में डायरेक्ट एंट्री .. मात्र 25 साल की उम्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बीबीएमबी ने सीएसआर के तहत स्कूलों को दी सुविधाएं, छात्रों को मिले बेंच और वाटर प्यूरीफायर

Ago

हिमवीर जागृति मंच ने मेधावी विद्यार्थियों को पुस्तकें देकर बढ़ाया हौसला

Ago

केंद्र से मिली स्पेशल रिलिफ से वेतन दे पा रहे हैं सीएम लेकिन केंद्र का नहीं जता रहे आभार

Ago

स्वारघाट के पास चलती स्कूटर में लगी भीषण आग, चालक ने फुर्ती दिखाकर टाला बड़ा हादसा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?