संजीव महाजन,नूरपुर:नूरपुर थाना प्रभारी के पद पर बुधवार को सुरिंदर धीमान ने अपना कार्यभार संभाल लिया हैं। सुरिंदर धीमान मूलतः ऊना जिले से संबंध रखते हैं। आज अपना कार्यभार संभालते ही उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहा कि नशा माफिया, खनन माफिया और यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर उनका विशेष फ़ोकस रहेगा। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूक करने के लिए कॉलेजे और स्कूलों में भी वह दौरे करेंगे।
सुरिंदर धीमान ने कहा कि नूरपुर पंजाब सीमा के साथ सटा इलाका हैं, जहां नशे का कारोबार ज्यादा हैं, उसे लेकर वो विशेष अभियान चलाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही इलाक़े में अवैध खनन पर भी वो उचित कार्रवाई अमल में लाएंगे। उन्होंने विशेषकर युवा पीढ़ी जो नशे के गर्त में जा रही हैं उसे लेकर कहा कि वर्तमान समाज में युवाओं को नशे से बचाना एक बहुत बड़ी चुनौती हैं,जिसे लेकर वो ज्यादा चिंतित हैं।
उन्होंने कहा कि अभिवावकों का भी कर्तव्य बनता हैं। कि अगर उनके बच्चे रात तक कहीं बाहर घूम रहे है तो उन पर नजर रखें। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार पर पूर्णतयः रोक तभी लग सकती है जब आम जनता पुलिस का सहयोग करे। उन्होंने आम जनता से अपील की हैं कि कहीं भी उन्हें नशे के कारोबार के संबंध में जानकारी मिलती हैं तो वो पुलिस को सुचित करें। उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिस की तरफ से उसका नाम गुप्त रखा जाएगा।
