अरविंदर सिंह,हमीरपुर: हमीरपुर जिला के पशुपालकों को सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जागरूकता शिविर का आयोजन बुधवार को किया गया। शिविर में हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की । शिविर के दौरान आए हुए पशुपालकों को पशुओं के चारे, रोग,लंपि वायरस, चर्म रोग, किसान क्रेडिट कार्ड योजना सहित अन्य विषयों पर विशेषज्ञों की ओर से जानकारी मुहैया करवाई गई ।
शिविर के दौरान पशुपालकों को उनके प्रश्नों का समाधान भी विशेषज्ञों की ओर से किया गया । शिविर के दौरान हिमाचल सरकार की ओर से आगामी दिनों में शुरू होने वाले दूध एकत्रित योजना पर भी विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर में पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ.मनोज, डॉ.अभिनव सोनी,डॉ. संदीप पाटिल ने पशुपालकों को कृत्रिम गर्भधारण, दुधारू पशुओं के बेहतर रखरखाव, पौष्टिक आहार देने के प्रति जागरुक किया और आवाह्न किया कि पशुपालक सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेने के साथ अपने क्षेत्र में शिविर में दी गई जानकारी का प्रचार भी करें।
विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि विभाग की ओर से लगाए गए जागरूकता शिविर के दौरान लोगों ने दुधारू पशुओं के बिक्री के लिए पशु मेले आयोजित करने की मांग रखी हैं जिसे प्रदेश सरकार ओर मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि संवाद कार्यक्रम के तहत पशुपालकों के साथ विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा की गई ।
आशीष शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में पशु पॉलीक्लिनिक की व्यवस्था मात्र दो ज़िलों में ही चल रही है जिसे बढ़ा कर हमीरपुर ज़िला में भी स्थापित करने की प्रदेश सरकार से मांग की जाएगी ताकि क्षेत्र के पशुपालकों को लाभ पहुंच सके।
