संजीव,नूरपुर: नूरपुर विकास खंड अधिकारी के रूप में सुषमा कुमारी ने मंगलवार को अपना कार्यभार संभाल लिया हैं। इससे पहले सुषमा कुमारी नगरोटा सूरिया में कार्यरत थी। अपना कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा की सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं को लागू करवा कर नूरपुर क्षेत्र का विकास किया जाएगा ।
उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से पंचायतों के लिए बहुत सारी स्कीमें चलाई जा रही है जिनका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों का विकास करना हैं,जिसमें स्वच्छ भारत, मनरेगा,राष्ट्रीय आजीविका मिशन इत्यादि ओर भी कई स्कीमें हैं जिन्हें सही तरीके से यहां लागू करवाया जाए, तो पंचायतों का विकास हो सकता हैं। हमारा कार्यालय ही पंचायतों का विकास नहीं कर सकता है इसमें पंचायत प्रतिनिधियों का भी अहम रोल होता हैं क्योंकि कई बार पंचायतों में कई कमियों के चलते शिकायतें हम तक पहुंच नहीं पाती हैं।
उन्होंने कहा कि मेरी सभी पंचायत प्रतिनिधियों से अपील रहेगी कि उन्हें अगर विकास करवाने की किसी भी तरह की परेशानी हो तो वह मुझ से बात कर सकते हैंम मेरा मुख्य उद्देश्य सरकार की स्कीमों को पंचायतों में सही ढंग से लागू करवाना है ताकि पंचायत का विकास हो सके ।
