संजीव महाजन,नूरपुर: विधानसभा नूरपुर की पंचायत खन्नी झिकली के सुवंश ठाकुर पुत्र दयाल सिंह ने भोपाल में हो रहे खेलो इंडिया खेलो में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रदेश और क्षेत्र का नाम रोशन किया हैं। सुवंश ठाकुर ने भारोत्तोलन प्रतियोगिता में 277 किलोग्राम भार उठाते हुए सिल्वर मेडल जीता हैं। इससे पहले सुवंश ने दिसंबर 2022 में आरनी यूनिवर्सिटी इंदौरा में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में 273 किलोग्राम भार उठाकर गोल्ड मेडल, जनवरी 2023 में कन्याकुमारी में हुई राष्ट्रीय स्तर की हुई प्रतियोगिता में 276 किलोग्राम भार उठाकर और अब खेलों इंडिया में 277 किलोग्राम भार उठाकर सिल्वर मेडल जीता हैं।
प्लस वन की पढ़ाई कर रहे 17 वर्ष के सुवंश का सपना अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भारत का झंडा बुलंद करने की हैं। उसकी कामयाबी पर न केवल उनके परिजन गौरवांवित हैं बल्कि प्रदेश और क्षेत्र के लिए भी य़ह गर्व का विषय हैं। सुवंश के पिता पूर्व जिला परिषद सदस्य दयाल सिंह बिट्टा ने बताया की सुवंश का 14 फ़रवरी को अपने घर पहुंचने भव्य स्वागत किया जाएगा।
