नाहन : देवेंद्र कुमार -जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा नाहन में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है । एक सितंबर यानी आज से शुरू हुआ स्वच्छता पखवाड़ा 15 सितंबर तक चलेगा ।स्वच्छता पखवाड़े के पहले दिन जेबीटी प्रशिक्षओ ने संस्थान के परिसर से सफाई अभियान की शुरुआत की ।
मीडिया से बात करते हुए डाइट नाहन के प्रिंसिपल राजीव ठाकुर ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़े के तहत 15 दिनों तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संस्थान के जेबीटी प्रशिक्षु जहां सफाई अभियान चलाएगे । वही लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा JBT प्रशिक्षुओं के लिए स्वच्छता पर नारा लेखन, पेंटिंग कंपटीशन व भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।
