नालागढ़ : जगत सिंह ( TSN) – नालागढ़ के तहत बेला मंदिर गांव में लगने वाली केमिकल फैक्ट्री के विरोध में ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन किया ।ग्रामीणों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर अपना रोष जताया और एसडीएम नालागढ़ को एक लिखित शिकायत पत्र देकर कंपनी के निर्माण कार्य को बंद करवाने और कंपनी को गांव में ना लगने की गुहार लगाई गई है।
शिकायत पत्र पर एसडीएम नालागढ़ ने सभी ग्रामीणों को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है और कहा है कि इस पूरे मामले की जांच की जाएगी और उसके बाद अगर कंपनी के प्रदूषण के कारण अगर दुष्प्रभाव होने की बात सामने आती है तो कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और कंपनी को गांव में नहीं लगने दिया जाएगा ।इस बारे में ग्राम पंचायत गागुवाल पंचायत के बेला मंदिर के रहने वाले स्थानीय निवासी छज्जू राम कुलविंदर कुलदीप ने बताया कि कंपनी प्रबंधन को सरकार द्वारा सरकारी जमीन लीज पर दी गई है और उसके बाद कंपनी प्रबंधन द्वारा अपना चोरी चोरी निर्माण कार्य भी शुरू करवा दिया गया है ग्रामीणों ने बताया कि इस केमिकल कंपनी के कारण पूरे गांव में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है क्योंकि जहरीले पानी के कारण चर्म रोग सांस की प्रॉब्लम कैंसर एवं अन्य घातक बीमारियां फैलती है जिसके चलते वह कंपनी का विरोध कर रहे हैं और इस कंपनी को यहां पर न लगाने की एसडीएम नालागढ़ से गुहार लगा रहे हैं।
