मंडी/परी शर्मा: प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एंव पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर एक बार फिर हमलावर हुए है। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि अगर कांग्रेस को कुनबा बचाना मुश्किल है तो आप कांग्रेस के नेताओं को पैसों का लालच देकर के अपने पार्टी में क्यों शामिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जयराम जी को पता है कि मंडी में उनको सबसे ज्यादा खतरा ठाकुर कौल सिंह से है, क्योंकि सबसे वरिष्ठ नेता कांग्रेस पार्टी का मैं हूं, इसलिए मुख्यमंत्री जहां मंडी जिला के किसी भी क्षेत्र में जाते है तो मेरा नाम ही लेते है।
कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि जयराम जी आप मुख्यमंत्री के नाते सराज से बाहर नही निकल सके है। केवल सराज का ही विकास किया है। हिमाचल का छोडिए मंडी के 8 विधानसभा क्षेत्रों को नजरअंदाज किया है और यही 8 विधानसभा क्षेत्र के लोग आने वाले चुनाव में आपकों जवाब देगें। मंडी में जंहा कांग्रेस पार्टी 8 विधानसभा सीट जीतेगी। वही हिमाचल में 50 सीटों पर कब्जा करेगी औश्र सरकार बनाएगी।
टिकट पर संकट को लेकर पूछे गए सवाल पर कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि कुछ मीडिया के लोग झूठी अफवाह फैला रहे थे कि मेरा टिकट संकट में है। लेकिन द्रंग विधानसभा क्षेत्र से टिकट मुझे दिया गया है। मैनें 8 बार विधानसभा का चुनाव जीता, चार बार मंत्री रहा, विधानसभा का अध्यक्ष भी रहा और प्रदेश कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष रहा और ऐसे में टिकट को लेकर हाईकमान ने कोई शंका जाहिर नही की। उन्होने कहा कि आश्रय शर्मा ने द्रंग विधानसभा क्षेत्र से टिकट मांगा था ये अच्छा हुआ कि अनिल शर्मा और आश्रय शर्मा भाजपा में चले गए। कौल सिंह ने कहा कि द्रंग विधानसभा के लोगों ने कांग्रेस को टिकट देने का मन बना लिया।
