By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नेशनल करियर सेंटर में खुला स्वामी विवेकानंद स्मृति पुस्तकालय,छात्र कर सकेंगे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नेशनल करियर सेंटर में खुला स्वामी विवेकानंद स्मृति पुस्तकालय,छात्र कर सकेंगे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
himachalNews

नेशनल करियर सेंटर में खुला स्वामी विवेकानंद स्मृति पुस्तकालय,छात्र कर सकेंगे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/09/15 at 12:11 AM
Share
राकेश,ऊना(TSN): दिव्यांग युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए नेशनल करियर सर्विस सेंटर ऊना में ज़िला रेड क्रॉस सोसायटी व नेशनल करियर सर्विस सेंटर के सहयोग से स्वामी विवेकानंद स्मृति पुस्तकालय का शुभारंभ उपायुक्त राघव शर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि इस पुस्तकालय में विभिन्न विषयों से संबंधित लगभग 400 से अधिक किताबें उपलब्ध हैं जोकि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बच्चों के लिए काफी उपयोगी सिद्ध होगी।
उन्होंने बताया कि कोई भी विद्यार्थी इस पुस्तकालय में आकर अपनी रूचि के अनुसार विषय की पुस्तकों को पढ़ सकता हैं। उन्होंने बताया कि लाईब्रेरी में सभी दैनिक समाचार व मैगज़ीन भी उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने बताया कि इच्छुक युवा लाइब्रेरी की मेंबरशिप लेकर लाइब्रेरी का लाभ उठा सकता हैं।
राघव शर्मा ने बताया कि यह लाईब्रेरी ज़िला ऊना के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश की पहली ऐसी लाइब्रेरी है जो विशेषतः दिव्यांग युवाओं के लिए समर्पित हैं। डीसी ने कहा कि इस प्रकार की लाइब्रेरी से जहां विद्यार्थियों को यूपीएससी ओर अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पुस्तकें उपलब्ध होंगी, वहीं क्षेत्र में पढ़ाई के लिए अच्छा वातावरण भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि यह लाईब्रेरी उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी करने में काफी मददगार सिद्ध होगी।
इसके बाद उपायुक्त ने नेशनल कैरियर सेंटर में प्रशिक्षण ले रहे दिव्यांग बच्चों से भी मुलाकात की। नेशनल कैरियर सेंटर ऊना के प्रमुख रंजन चंगकाकोटी ने उपायुक्त को केंद्र में दिव्यांग बच्चों को दी जाने वाली सेवाओं व सुविधाओं से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि दिव्यांग बच्चों के लिए केंद्र में पांच निःशुल्क व्यावसायिक प्रशिक्षण ट्रेंड्स जैसे ड्रेस मेंकिंग, जनरल मैकेनिक, कंस्यूमर इलैक्ट्रोनिक्स, कंप्यूटर एप्लीकेशन व ऑटोमोबाइल रिपेयरिंग संचालित किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए 14 से 50 वर्ष की आयु वर्ग के दिव्यांग व्यक्ति जिनकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत एवं उससे अधिक है उन्हें एक वर्ष की अवधि के लिए 2,500 रूपये प्रतिमाह छात्रवृति लाभ के साथ निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाता हैं। उन्होंने बताया कि प्रवेश हेतू कोई न्यूनतम या अधिकतम शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं की गई हैं।
TAGGED: competitive, examinations, library, National Career Centre, prepare, Students, una
admin September 14, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article आयुष्मान भव योजना के तहत मंडी में बनाए जाएंगे एक लाख लाभार्थियों के कार्ड
Next Article इंस्पायर अवार्ड में आवेदन करने की तिथि बढ़ी, अब 30 सितंबर तक छात्र कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बिलासपुर में नारी शक्ति सम्मान समारोह संपन्न, रोहित ठाकुर ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं

Ago

घुमारवीं में कल गूंजेगा अखाड़ा, चैहड़ दंगल में देशभर के पहलवानों की टक्कर

Ago

हिमकोफेड निदेशक नियुक्ति पर आशीष ठाकुर का बिलासपुर में स्वागत, आभार रैली में दिखा उत्साह

Ago

कांगड़ा में 51 ब्लैक स्पॉट चिन्हित, सड़क सुधार के लिए प्रशासन ने मांगे प्रस्ताव

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?