बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – शक्तिपीठ श्री नैना देवी में पंजाब के श्रद्धालुओं के द्वारा सावन के झूले डाले गए हैं । सभी श्रद्धालु माता जी को झूला झुलाते नजर आ रहे हैं ।
प्राचीन काल से ही झूले डालने की परंपरा माता श्री नैना देवी के दरबार में चली आ रही है । खासकर सावन के महीने में पंजाब के श्रद्धालु माता के दरबार में झूला डालते हैं, जिसे पंजाबी भाषा में पिंग भी कहा जाता है । कहते हैं कि माता सावन के महीने में झूला झूलती है और इसी के तहत श्रद्धालु बड़ी श्रद्धा और विश्वास के साथ माता के दरबार में झूले डालते हैं । माता जी की फोटो झूले में रखकर उसे झूलाते हैं और यह झूला माताजी के प्राचीन पीपल के पेड़ पर डाला जाता है, ताकि माता की कृपा हमेशा उन पर बनी रहे और वह हर वर्ष इसी प्रकार माता के दरबार में झूले डालते रहे ।
श्रावण महीना में माताजी के दरबार में जहां श्रद्धालुओं की भीड़ लग जाती है,वहीं पर माता के दरबार में श्रद्धालु पंजाब से भारी संख्या में पहुंच कर माता जी के झूले डालते हैं । माताजी का शुभ आशीर्वाद प्राप्त करके अपने घरों को लौटते हैं ।
