सुंदरनगर: हौसले अगर बुलंद हों तो कामयाबी मिलना मुश्किल नहीं है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया हिमाचल के सुंदरनगर जिले की बेटी ने। बता दें कि श्वेता ने एम्स में नर्सिंग अफसर की उपलब्धि हासिल की है।
सलापड़ की श्वेता वर्मा ने एम्स की नर्सिंग अफसर की भर्ती पात्रता परीक्षा में 99.91 प्रतिशत हासिल कर आल इंडिया स्तर पर 85वां रैंक हासिल किया है। हालांकि श्वेता का महिला वर्ग में 33वां आल इंडिया रैंक है। उसकी इस शानदार उपलब्धि पर घरवालों में खुशी का माहौल है।
खास बात यह है कि टॉपर होने के बावजूद वह भारत में कुल 17 एम्स में से कहीं भी सेवाएं दे सकेंगी। उसने शिमला से स्कूली शिक्षा के उपरांत शिमला के नर्सिंग कॉलेज से बीएससी नर्सिंग और आईजीएमसी शिमला से एमएससी नर्सिंग की है।
