नालागढ़ : जगत सिंह (TSN)- नालागढ़ के तहत भरतगढ़ मार्ग पर स्थित दभोटा नदी में एक जहरीले केमिकल से भरे टेंकर के पलटने का मामला सामने आया है । नदी में पलटने के कारण टैंकर में भरा हजारों लीटर जहरीला केमिकल नदी में गिर गया जिसके कारण नदी में हजारों की तादात में मछलियों की मौ+त हो गई।
बताया जा रहा है कि यह केमिकल से भरा टैंकर सोबन माजरा में स्थित एक प्लाई बनाने वाली फैक्ट्री में जा रहा था तो सड़क की खस्ता हालत होने के कारण यह अनियंत्रित होकर नदी में पलट गया। इस हा+दसे में ट्रक चालक की बाल – बाल जान बची है ।एसडीएम नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल से कहा कि इस मामले को लेकर उन्हें सूचना मिली है और पॉल्यूशन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर सैंपल भरेंगे और जो भी उचित कार्रवाई होगी वह विभाग की और से की जाएगी।
