नालागढ़ : जगत सिंह ( TSN)- जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से नालागढ़ के अंतर्गत विभिन्न पंचायत के विकास कार्यों के लिए दो करोड़ 29 लख रुपए स्वीकृत करवाए गए हैं, जिसको लेकर नालागढ़ के बीडीओ कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में नालागढ़ के विधायक कृष्ण लाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और कृष्ण लाल ने बीडीओ नालागढ़ गौरव धीमान को जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से स्वीकृत करवाए गए फंड के रूप में एक करोड़ 83 लाख रुपए का चेक वितरित किया । यह पैसा विकासखंड नालागढ़ के अंतर्गत आने वाली सभी पंचायतों के विकास पर खर्च किया जाएगा और पंचायतों के रुके हुए विकास करवाए जाएंगे।इस बारे मीडिया से बातचीत करते हुए नालागढ़ के विधायक कृष्ण लाल ने कहा कि जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से 2 करोड़ 29 लाख रुपए स्वीकृत करवाए गए हैं,जिसको लेकर उन्होंने बीडीओ नालागढ़ गौरव धीमान को 1करोड़ 83 लाख का चेक दिया है जो की क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पंचायतों के विकास पर पैसा खर्च किया जाएगा उन्होंने कहा कि जो बकाया राशि बची है उसे भी जल्द बीडीओ नालागढ़ को प्रोसेस के माध्यम से पूरा करवा दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास की कमी नहीं आने दी जाएगी । आपदा के कारण भी क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है और इसके बावजूद क्षेत्र में जो विकास कार्य हैं वह करवाए जा रहे हैं । उन्होंने कहा की क्षेत्र में लीज ज्यादा से ज्यादा बढ़ाई जानी चाहिए ताकि लीज से आने वाली रॉयल्टी से पंचायत के विकास कार्य हो सके । उन्होंने कहा कि अवैध खनन पूर्ण तौर पर बंद होना चाहिए और रात के समय में जो बड़े-बड़े जेसीबी मशीन एवं ट्रक लगाकर खनन किया जाता है, उसके ऊपर तुरंत रोक लगाई जानी चाहिए ।
