नाहन : देवेंद्र कुमार -ऐतिहासिक शहर नाहन में शनिवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा मुहर्रम मनाया गया। मुहर्रम के मौके पर समुदाय के लोगों ने शहर में ताजिए निकाले।
ऐतिहासिक शहर नाहन में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा चार ताजिए निकाले गए जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया । मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में भाग लेते हैं, मोहर्रम कोई त्यौहार नहीं बल्कि यह बेहद गम भरा महीना माना जाता है और आज के दिन कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती है। दिन की नमाज अदा करने के बाद सबसे पहले गुन्नू घाट से ताजिया रवाना होता है, जिसके बाद हरिपुर मोहल्ला, रानीताल और अंत में जामा मस्जिद कच्चा टैंक का ताजिया निकाला जाता है । शाम को नमाज अदा करने के बाद इन चारों ताजियों को कर्बला के लिए रवाना किया जाता है।
