सोलन : योगेश शर्मा– 20 फरवरी को रेस्ट हाउस सोलन में तहसील नम्बरदार कल्याण संघ सोलन की बैठक आयोजित होने वाली है । जिसमें विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की जाएगी और इन मसलों को सरकार के समक्ष रखा जाएगा।
बुधवार को सोलन में मीडिया को जानकारी देते हुए तहसील नम्बरदार कल्याण संघ सोलन के उप प्रधान रणवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि वे पिछले काफी समय से अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रख रहे है,लेकिन अभी तक उनकी मांगो की तरफ ध्यान नही दिया गया है। उन्होंने कहा कि 20 फरवरी को सोलन में तहसील नम्बरदार कल्याण संघ सोलन की बैठक आयोजित होगी, जिसमे नम्बरदारों को पेश आ रही समस्याओ के बारे में चर्चा की जाएगी और उन समस्याओ को सरकार के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सोलन तहसील में नम्बरदारों की संख्या बेहद कम है सरकार इसको भरने की तरफ भी ध्यान दें।
रणवीर सिंह ठाकुर ने कहा कि नंबरदारों को पंचायत में स्थाई सदस्य नियुक्त किया जाए क्योंकि यदि कभी भी कोई जमीन की रजिस्ट्री या शिनाख्त होती है तो नंबरदारों को उसमें बुलाया जाना चाहिए ताकि भविष्य में कभी रेवेन्यू लेना है तो नंबरदारों को पता हो। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और सरकार के सामने कई बार नंबरदार अपनी इन बातों को रख चुका हैं लेकिन अभी तक इसकी तरफ ध्यान नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि हर विभाग के साथ नंबरदारों को जोड़ा जाना चाहिए क्योंकि सरकार के सहयोगी हमेशा से नंबरदार रहे हैं। ऐसे में सरकार को भी नंबरदार को मान्यता प्रदान करनी चाहिए।
