सोलन : योगेश शर्मा-जिला सोलन में पिछले माह खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए करीब 30 सैंपल भरे गए थे । जिसमें से विभाग के पास बीते दिनों 10 सैंपल की रिपोर्ट आई है, जिनमे से 4 सैंपल मिस ब्रांडेड पाए गए है।
खाद्य सुरक्षा विभाग सोलन के जिला सहायक आयुक्त अरुण चौहान ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग समय समय पर लोगो के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए खाद्य पदार्थों के सैंपल भरता रहता है । इसी कड़ी में विभाग ने पिछले माह करीब 30 सैंपल जिले भर से भरे थे। जिसमे से विभाग के पास 10 सैंपल की रिपोर्ट पहुंची है जिनमे से 4 सैंपल मिस ब्रांडेड पाये गए है।
अरुण चौहान ने बताया कि मिस ब्रांडेड पाए गए सैंपल में मधु कम्पनी का देसी घी,कच्ची घानी मशाल कम्पनी के तेल,एचटीसी कम्पनी की सेपु बड़ी और रुचि कम्पनी की सेवइयां शामिल है। उन्होंने बताया कि सम्बंधित दुकानदारों से मिस ब्रांडेड पाए गए पदार्थों को लेकर जवाब मांगा गया है।
