By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नहीं माने तेजवंत सिंह नेगी,खाली हाथ लौटे भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ओर पूर्व प्रभारी मंगल पांडे
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > नहीं माने तेजवंत सिंह नेगी,खाली हाथ लौटे भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ओर पूर्व प्रभारी मंगल पांडे
electionhimachal

नहीं माने तेजवंत सिंह नेगी,खाली हाथ लौटे भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ओर पूर्व प्रभारी मंगल पांडे

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/10/30 at 11:52 AM
Share
himachal

अनिल कुमार,किन्नौर: किन्नौर विधानसभा क्षेत्र से बतौर आजाद उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे भाजपा पूर्व विधायक तेजवंत सिंह नेगी को मनाने के लिए पूर्व प्रदेश भाजपा प्रभारी मंगल पांडे व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप किन्नौर पहुंचे लेकिन उन्हें वापिस खाली हाथ ही वहां से लौटना पड़ा। दोनों नेताओं ने रिकोंगपिओ स्थित एक निजी होटल में तेजवंत सिंह नेगी व उन के समर्थकों के साथ करीब दो घंटे बैठक की लेकिन उसके बाद भी बैठक का निष्कर्ष नहीं निकल पाया और तेजवंत सिंह नेगी के समर्थकों ने इस विधानसभा चुनावों मे तेजवंत नेगी को चुनाव लड़वाने के पक्ष में नारेबाज़ी की।

बताते चले कि टिकट नहीं मिलने से नाराज़ पूर्व विधायक तेजवंत सिंह नेगी ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र भरा था। आज नामांकन पत्र वापिस लेने की अंतिम दिन है ऐसे में भाजपा को जीत सुनिश्चित करने के लिए तेजवंत सिंह नेगी का नाम वापिस लेना जरूरी था लेकिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप व मंगल पांडे को निराश हो कर खाली हाथ वापिस हेलीकाप्टर के माध्यम से शिमला की ओर लौटना पड़ा है।

सुबह करीब 11 बजे से आजाद उम्मीदवार को मनाने के लिए बैठक का दौर चला रहा जो करीब 2 बजे समाप्त हुआ है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप एवं पूर्व प्रभारी मंगल पांडे ने तेजवंत नेगी को केंद्र व प्रदेश में उचित स्थान देने के लिए भी कहा,लेकिन हालत इतने गंभीर थे कि तेजवंत सिंह नेगी के समर्थकों का गुस्सा शांत नहीं हुआ न ही नामांकन वापिस लेने पर विचार हुआ। ऐसे में पूर्व विधायक ने समर्थकों की बात मान ली। वहीं प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सुरेश कश्यप व पूर्व भाजपा प्रदेश प्रभारी मंगल पांडे मीडिया के सवालों से बचते हुए जिला से वापिस चले गए।

वहीं इस विषय में पूर्व विधायक व आजाद उम्मीदवार ने कहा कि उनके समर्थकों का जोश व उनके प्रति प्यार देखते हुए उन्होंने यह विधानसभा चुनाव लड़ने क़ा निर्णय लिया है और विधानसभा चुनावों को वे अपने समर्थकों के साथ व किन्नौर की प्रभुद जनता के आशीर्वाद से चुनाव लडूंगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वो जिला में NO MEANS NO अभियान के साथ जलविद्युत परियोजनाओं के विरोध में लड़ रहे युवाओं के साथ मिलकर लड़ेंगे और रिकोंगपिओ से दिल्ली संसद तक पैदल यात्रा कर परियोजनाओं का विरोध करेंगे और संसद को हिला देंगे। उन्हें विधानसभा चुनावों में सेब का सिंबल मिला है ऐसे में उन्होंने जिला के लोगों को उनके समर्थन में सेब पर मत प्रयोग करने का आग्रह किया।

TAGGED: himachal, Kinnaur, political
admin October 30, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कुल्लू में आज बीजेपी दिखाएगी 30 का दम, जेपी नड्डा कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र
Next Article Himachal अनिल चौधरी माने तो विपिन नैहरिया अभी भी चुनावी मैदान में,मुश्किलें कम करने के लिए मनाने का दौर अभी भी जारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भोरंज में पंचायत चुनावों को लेकर अधिकारियों का दूसरा चरण का प्रशिक्षण संपन्न

Ago

नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस को मिला जनसमर्थन, विकास कार्यों पर जनता ने जताया भरोसा : केवल सिंह पठानिया

Ago

भोटा और सुजानपुर में कांग्रेस समर्थित प्रतिनिधियों का दावा मजबूत, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर जताई उम्मीद

Ago

टक्का जिला परिषद वार्ड में चुनावी मुकाबला तेज, सुमित शर्मा ने जसवीर बिट्टा को दी विकास एजेंडा बताने की चुनौती

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?