हमीरपुर,अरविन्द सिंह(TSN)-जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में बहुत जल्द टेलीमेडिसिन की सुविधा को शुरू होने जा रही है। इसके लिए आयुर्वेदिक अस्पताल प्रबंधन की तरफ से पु ता इंतजाम किए जा रहे हैं। व्यसततम कारणों में यदि मरीज अस्पताल नहीं पहुंच सकता तो वह टेलीमेडिसिन ओपीडी में डिजिटल तरीके से चिकित्सक को दिखा सकता है।डिजिटल माध्यम से ही मरीज की चिकित्सा जांच कर दवाईयां बता दी जाएंगी। इसके लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं ली जाएंगी जोकि रोजाना दो घंटे दोपहर बार दो से चार बजे तक टेलीमेडिसिन ओपीडी में बैठेंगे।
मरीज कहीं से भी ऑनलाइन जुडक़र ले सकेगा चिकित्सा लाभ
जिला आर्युेवेदिक अस्पताल के एक ही कमरे में तीन से चार विशेषज्ञ चिकित्सक बैठकर डिजिटल तरीके से मरीजों की जांच करेंगे।इसके लिए इंटरनेट की सुविधा सहित कम्प्यूटर की व्यवस्था की जाएगी।टेलीफोन कॉल करने के उपरांत चिकित्सक मरीज की बीमारी के संदर्भ में बात डिजिटल माध्यम से सुनेंगे तथा उपचार के बारे में पूरी जानकारी देंगे।इस तरह की सुविधा शुरू होने से मरीज डिजिटल तरीके से कहीं से भी चिकित्सकों से बात कर सकता है। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में इस सुविधा को शुरू करने के लिए एक कमरा खाली किया गया है।यहां पर रखा हुआ सामान अन्य जगह पर शि ट कर दिया गया है। सूत्रों की माने तो आगामी एक सप्ताह के अंदर ही इस सुविधा को शुरू कर दिया जाएगा।
जिला आयुर्वेदिक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा.दिलीप का कहना है कि टेलीमेडिसिन की सुविधा शुरू की जानी है जिसे लेकर इंतजाम किए जा रहे हैं।विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवााएं लोगों को डिजिटल माध्यम से मिलेंगी। लोगों की सुविधा के लिए यह कदम उठाया गया है।
