संजीव महाजन,नूरपुर: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नूरपुर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। जहां एक ओर बीजेपी समर्थित नेता रणवीर सिंह निक्का चुनावी मैदान में डटे हुए हैं तो वहीं कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय महाजन ने भी नूरपुर में चुनावों को लेकर युवाओं के लिए रोजगार से जुड़े दो बेहतरीन प्लान लांच किए हैं। ऐसे में दोनों पक्षों के बीच यह मुकाबला कड़ा है। इसी को देखते हुए लगातार ज़ुबानी हमला भी नेता एक दूसरे पर बोल रहे हैं।
नूरपुर में रणवीर सिंह निक्का अपनी जनसभाओं में भाजपा के विधायक के सहित कांग्रेस नेता पर भी बार-बार जुबानी हमला बोल रहे हैं। अब उसी के जवाब में नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन ने भी रणवीर सिंह निक्का का पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि निक्का उनके और उनके पुत्र पर आरोप लगाने से पहले यह जानकारी दे कि कुछ ही समय के अंदर निक्का के पास इतनी संपत्ति कहां से आई।
नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता के दौरा कहा कि निक्का के पास उनके खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है तो वह उनके बेटे के खिलाफ ऊलजलूल ब्यान बाजी कर रहे है, लेकिन निक्का का परिवार भी क्षेत्र में घ-घर जाकर प्रचार कर रहा है तो वह बताएं कि क्या वो बात उनके परिवार पर लागू होती है। महाजन ने कहा कि निक्का बड़े ही ईमानदार होने का राग अलाप रहे हैं तो वह बताएं कि कुछ ही सालों में उनके पास इतनी बड़ी संपत्ति कहां से आई । करोड़ों रुपए की खरीदी गई भूमि के लिए इतनी बड़ी राशि कहां से आई।
महाजन ने कहा कि रणवीर सिंह को उनकी अपनी ही पंचायत की जनता ने एक बार प्रधान बनाया था। तब तो वह अपनी ही पंचायत के लिए कुछ भी नहीं कर पाए थे, तो वो नूरपुर की जनता का क्या भला कर पाएंगे l महाजन ने कहा कि एक तरफ भाजपा की ही सरकार ने जियो टैगिंग के माध्यम से 5500 मकानों को चयनित किया था तो क्या निक्का अपनी ही सरकार के आंकड़े को सही नहीं मानते। महाजन ने निक्का को चुनौती देते हुए कहा कि यदि उन्हें किसी प्रकार की शंका है तो वह मंच तय करें उनकी हर बात का मा
