सोलन:योगेश शर्मा (TSN)-कल से चैत्र नवरात्रि शुरू होने वाले हैं, ऐसे में जिला प्रशासन सोलन ने भी नवरात्रों को लेकर सोलन शहर की अधिष्ठात्री देवी माता शुलिनी मंदिर में पुख्ता इंतजाम किए हैं। मन्दिर को फूलों और रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
कल सुबह से माता के दर्शन करने के लिए मन्दिर के कपाट 5 बजे खोल दिए जाएंगे। यहां पर होमगार्ड जवानों के साथ पुलिस जवानों की ड्यूटी भी प्रशासन की ओर से लगाई गई है। वहीं लोग बेहतर तरीके से माता के दर्शन मंदिर में कर पाए इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।सोमवार को एसडीएम सोलन डॉ पूनम बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि नवरात्रों को लेकर प्रशासन पूरी तरह से तैयार है और इसको लेकर मंदिर में सभी इंतजाम किए गए हैं। भक्तों को इस बार माता के दर्शन गर्भगृह में हो पाएंगे और प्रशासन द्वारा यहां पर लोगों के कीर्तन करने और दर्शन करने के लिए भी विशेष प्रावधान किए गए हैं।उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था यहां पर बेहतर तरीके से हो इसके लिए निगम के साथ मिलकर यहां पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वह जब मंदिर में आए तो प्रशासन का साथ दें और बेहतर तरीके से वे लोग माता के दर्शन कर सकते हैं। इसी के साथ प्रशासन द्वारा यहां पर नवरात्रों के अंतिम दिन भंडारे का आयोजन भी प्रशासन द्वारा किया जाएगा।
