By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: वन मंडल हमीरपुर में चिह्नित 21 हजार पेड़ों की टेंडर प्रक्रिया आरंभ,गिरे हुए पेडों को जल्द उठाएगी वन निगम
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > वन मंडल हमीरपुर में चिह्नित 21 हजार पेड़ों की टेंडर प्रक्रिया आरंभ,गिरे हुए पेडों को जल्द उठाएगी वन निगम
himachalpolitical

वन मंडल हमीरपुर में चिह्नित 21 हजार पेड़ों की टेंडर प्रक्रिया आरंभ,गिरे हुए पेडों को जल्द उठाएगी वन निगम

admin
admin 4 Min Read
Updated 2023/09/24 at 6:42 PM
Share
अरविंदर सिंह,हमीरपुर(TSN): मानसून सीजन में प्रदेश में आई भीषण आपदा से जगलों और वनभूमि का भी भारी नुकसान हुआ हैं। वन निगम ने आपदा से गिरे पेड़ों को अतिशीघ्र उठाने के लिए तत्परता के साथ कार्य करते हुए इसकी प्रक्रिया आरंभ कर दी हैं। यह बात हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची ने हमीरपुर म इस पत्रकारों से बातचीत के दौरान केहर सिंह खाची ने बताया कि वन मंडल हमीरपुर में भी वन विभाग ने लगभग 21 हजार पेड़ चिह्नित करके निगम को सौंप दिए हैं। इन्हें उठाने के लिए निगम ने टेंडर प्रक्रिया आरंभ कर रही हैं।
खाची ने बताया कि वह निगम के बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा डिवीजन का तीन दिवसीय दौरा करके स्वयं स्थिति का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जल, जंगल और पर्यटन के रूप में तीन महत्वपूर्ण क्षेत्र चिह्नित किए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार वन निगम जंगलों में सूखे और गिरे पेड़ो के सदुपयोग की दिशा में तत्परता के साथ कार्य कर रही है और कुछ महीनों में ही इसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं।
खाची ने बताया कि इस अवधि के दौरान निगम के शुद्ध लाभ में उत्साहजनक वृद्धि दर्ज की गई है और आने वाले समय में इसे एक बड़े कमाऊ उपक्रम के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। लगभग 8 महीनों में ही निगम ने करोड़ों का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। इस दौरान बिलासपुर की बिरोजा फैक्टरी और निगम के विभिन्न डिवीजनों की आय में अच्छी बढ़ोतरी हुई हैं।
उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद प्रदेश के निचले क्षेत्रों में खैर का कटान शुरू करने के लिए भी आवश्यक प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। कई स्थानों पर पेड़ों की मार्किंग भी हो चुकी है। इससे प्रदेश का राजस्व बढ़ेगा ओर इन क्षेत्रों के लोग लाभांवित होंगें।
प्रदेश में आपदा से उत्पन्न परिस्थितियों की चर्चा करते हुए केहर सिंह खाची ने कहा कि राज्य के बुजुर्गों ने भी अपने जीवनकाल में इतनी भयंकर त्रासदी नहीं देखी थी। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिस प्रकार प्रदेश को सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व प्रदान किया है, उसकी केवल हिमाचल में ही नहीं, बल्कि देश भर में भी बहुत सराहना हो रही है। सीमित साधनों के बावजूद मुख्यमंत्री ने स्वयं हर जिले में जाकर नुकसान का जायजा लिया है और प्रभावित लोगों का दुख-दर्द बांटने का भरपूर प्रयास किया हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपनी जीवन की सारी पूंजी भी आपदा राहत कोष में दान करके एक मिसाल कायम की हैं।
खाची ने कहा कि जुलाई में भारी बारिश के कारण ऊपरी क्षेत्रों में सड़कें अवरुद्ध होने से ऐसा लग रहा था कि इस बार बागवानों का सेब बाजार तक नहीं पहुंच पाएगा, लेकिन प्रदेश सरकार ने तत्परता दिखाते हुए सभी सड़कों को रिकाॅर्ड समय में बहाल करवाया और सभी बागवानों का सेब मंडियों तक पहुंचाया हैं। उन्होंने कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश के हर वर्ग के लिए कई ऐसी योजनाएं आरंभ की हैं, जिसकी सभी सराहना कर रहे हैं। विशेषकर, बेसहारा बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ स्टेट का दर्जा देकर मुख्यमंत्री ने देशभर में एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया हैं।
TAGGED: 21 thousand, fallen trees, Forest Corporation, Forest Division, hamirpur, process, Tender, trees
admin September 24, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कुल्लू दशहरे की तैयारियों को लेकर सीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक,सड़कें ठीक पर्यटकों का हैं स्वागत
Next Article भाजपा प्रदेशध्यक्ष बोले..कांग्रेस सरकार कालाअंब से निभा रही दुश्मनी..विकास कार्य ठप्प
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में 11 मई से फिर बदलेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Ago

महिलाओं की सुविधा से समझौता नहीं, KNH पर बोलीं प्रतिभा सिंह

Ago

शिमला में दर्दनाक हादसा, आग की चपेट में आने से नेपाली युवक की मौत

Ago

मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष को मशोबरा रिजॉर्ट लिमिटेड का 73.92 लाख का योगदान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?