मनमिन्दर अरोड़ा /कुल्लू – पर्यटन नगरी मनाली के अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान में वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन के द्वारा राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में हिमाचल के अलग अलग जिलों से लगभग 200 से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसके साथ ही फीमेल फैशन मॉडलिंग में विभिन्न प्रतिभागियों ने भी अपना दमखम दिखाया । प्रतियोगिता में कुल्लू जिला विजय फिटनेस क्लब का काईस प्रदर्शन शानदार रहा है ।विजय फिटनेस क्लब काईस के ट्रेनर विजय ठाकुर ने ओपन वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया।विजय ठाकुर ने इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। इसी क्लब की ट्रेनी तेन्जिन नमडोल भले ही अपने सिर पर फीमेल फैशन मॉडलिंग का ताज सजाने से चूक गई। लेकिन तेन्जिन नमडोल अन्य प्रतिभागियों को टक्कर देते हुए फर्स्ट रनरअप बनीं।विजय ठाकुर और तेन्जिन नमडोल की इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विजय फिटनेस क्लब काईस के युवाओं में भी जोश है।
विजय ठाकुर ने कहा कि वे काईस में पिछले दो सालों से जिम चलाकर स्थानीय युवाओं को फिटनस के गुरुमंत्र सिखा रहे हैं। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए वे समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों को भी आयोजित करते हैं। खेलों के माध्यम से ही युवाओं को नशे से दूर रखा जा सकता है।
