शिमला : कमल भारद्वाज – शिमला शहर के लोगो के लिए राहत की खबर है, नगर निगम ने अपनी लैब में टेस्ट के दाम कम कर दिए है । निगम ने सभी टेस्ट पर 50 फीसदी की कमी की है।नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ लैब का दौरा किया और सभी तरह के टेस्ट में 50 फीसदी कम करने के निर्देश दे दिए है और बुधवार से नगर निगम की लैब में टेस्ट अब सस्ती दरों पर होंना शुरू हो जाएगा।लैब में 25 रुपए से 350 रुपए तक के टेस्ट होते है
महापौर ने किया लैब का निरीक्षण
शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि नगर निगम की पुरानी लैब होती थी लेकिन कुछ समय से बन्द थी और अब दोबारा से इसे रानीझाँसी पार्क में शुरू किया गया ओर यहाँ 24 टेस्ट किए जा रहे है। नगर निगम की लैब शुरू होने से शहर के लोगो को काफी सहूलियत मिली है लोगो को टेस्ट करवाने के लिए आईजीएसमी जाना पड़ता था और वहां लाइनों में लगना पड़ता है लेकिन नगर निगम की लैब खुलने से लोगो को राहत मिली है और अब नगर निगम ने यहां टेस्ट के दामो में 50 फीसदी तक कम कर दिए है उन्होंने लोगो से इस लैब में टेस्ट करवाने की अपील भी की। नगर निगम लैब में कंप्लीट हेमोग्राम, बीटीसीटी, यूरीन, शुगर, प्रेगनेंसी, स्टूल, सीमेन एनालिसिस, ब्लड शुगर, यूरिया, क्रेटनाइन, यूरिक एसिड, कोलेस्ट्रॉल, एचडीएल, एलडीएल, लिपिड प्रोफाइल, रूमेटाइड फेक्टर, विडाल टेस्ट, ब्लड ग्रुपिंग, एचबीएआईसी, एलएफटी, टी बिलीरुबिन, एसजीओटी, एसजीपीटी, ईएसआर 24 टेस्ट होते हैं। इनका शुल्क 25 से 350 रुपये तक निर्धारित है।
