बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – जिला बिलासपुर में नशा माफिया पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई अमल में लाई है । थाना कोट के अंतर्गत पुलिस टीम ने गश्त के दौरान जंगल मैं कच्ची शराब लाहन बरामद की है ।
जी हां बिलासपुर पुलिस ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्तिकयेन गोकुल की अगुवाई में नशा माफिया पर लगातार शिकंजा कसा हुआ है । इसी के तहत थाना कोट के अंतर्गत पुलिस ने दबट जंगल क्षेत्र में 8000 मिलीलीटर अवैध शराब बरामद की और वाहन मौके पर ही नष्ट कर दिया ।
श्री नैना देवी डीएसपी विक्रांत ने पत्रकारों को बताया कि थाना कोट पुलिस की टीम थाना प्रभारी बलबीर की अगुवाई में जब गश्त कर रही थी तो जंगल क्षेत्र दबट में कच्ची शराब लाहन बरामद की और पुलिस ने मौके पर ही इसे नष्ट कर दिया ।
