संजु चौधरी, शिमला: जिला शिमला के ऊपरी क्षेत्र कोटखाई के रत्नाडी में होने वाली रत्नाडी क्रिकेट प्रीमियर लीग ( RPL ) के 8वें संस्करण का ” गो ग्रीन,गो कलीन ” थीम के साथ हुआ आगाज हो गया हैं। स्थानीय समाजसेवी प्रेम ठाकुर ने बतौर मुख्यथिति पहुंच कर इस रत्नाडी क्रिकेट प्रीमियर लीग के 8वें संस्करण का शुभारंभ किया । युथ क्लब रत्नाडी की ओर से आयोजित की जाने वाली इस प्रतियोगिता में कुल 64 टीमें भाग ले रही हैं। यह पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता यहां आयोजित की जाती हैं।
रत्नाडी क्रिकेट प्रीमियर लीग 2023 सीजन के शुभारंभ पर बतौर मुख्यथिति पहुंचे प्रेम ठाकुर ने कहा कि आज के इस दौर में इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित करना बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि युवा नशे की तरफ बढ़ते जा रहे है जो स्वास्थ्य के साथ साथ अपराध को भी अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेगी और खेलों कि और आकर्षित करेंगी।उन्होंने सभी युवाओं से खेल सहित अलग अलग क्षेत्रों में आगे बढ़ने व नशे से दूर रहने की अपील की ।
वहीं आरपीएल के आयोजकों ने बताया कि प्रेम ठाकुर 1980 में इस युवा क्लब के प्रधान भी रह चुके है और यह बहुत सौभाग्य की बात है कि जिस शख्शियत ने इस क्लब को बनाने में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं। आज वही व्यक्तित्व क्लब की ओर से आयोजित किए जा रहे 8वें संस्करण के शुभारंभ पर पहुंचे हैं। यह क्लब के लिए सौभाग्य की बात है और आज इस अवसर पर क्लब के युवा साथियों को एक बार फिर उनका मार्गदर्शन व सहयोग मिला जिसके लिए समस्त क्लब उनका आभारी रहेगा।
विजेताओं को यह मिलेंगे प्राइज
आरपीएल-2023 सीजन में मुख्यतः प्रथम प्राइज 1 लाख ,11 हजार 111 रुपए के साथ आकर्षक ट्राफी व द्वितीय प्राइज 55 हज़ार 555 रुपए के साथ आकर्षक ट्रॉफी,मैन ऑफ द मैच ,मैन ऑफ द सीरीज सहित कई अन्य प्राइज भी दिए जाएंगे।
