By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जिला कुल्लू में 0 से 5 साल तक बच्चो को दिए जाएंगे ओआरएस और विटामिन जिंक
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > health > जिला कुल्लू में 0 से 5 साल तक बच्चो को दिए जाएंगे ओआरएस और विटामिन जिंक
healthhimachal

जिला कुल्लू में 0 से 5 साल तक बच्चो को दिए जाएंगे ओआरएस और विटामिन जिंक

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2023/06/15 at 5:41 PM
Share

कुल्लू : मनमिंन्द्र अरोड़ा – डायरिया पर नियंत्रण को लेकर 15 से 30 जून तक दस्त नियंत्रण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। आज से पूरे जिले में इस अभियान की शुरुआत हुई। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में बच्चों के बीच ओआरएस पैकेट व जिंक की गोलियां बांट कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी।

डायरिया से बचाव को लेकर सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा

सीएमओ डॉ नागराज पवार ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पखवाड़ा के दौरान 01 से 05 साल आयु वर्ग के सभी लक्षित बच्चों को दवा उपलब्ध कराया जाना है। प्रति बच्चा ओआरएस का एक पैकेट उपलब्ध कराया जायेगा। ओआरएस के घोल बनाने व इसके उपयोग के प्रति परिवार के सदस्यों को जागरूक किया जाना है। दस्त पीड़ित गंभीर बच्चे व अति कुपोषित बच्चों को इलाज के लिये नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराने में आशा कर्मी अपना समुचित सहयोग प्रदान करेंगी। सीएमओ कुल्लू डॉ नागराज पवार ने बताया की यह अभियान 15 जून से 30 जून तक चलेगा जिसमें आशा वर्कर अपने-अपने क्षेत्रों में 0 से 5 साल के सभी बच्चों को हाउस टू हाउस ओआरएस के पैकेट वितरण करेगी। साथ ही डायरिया से ग्रसित होने पर उसे जिंक का टेबलेट भी देगी। उन्होंने बताया की इसका लक्ष्य दस्त के सबसे सस्ते और प्रभावकारी उपचार मौखिक पुनर्जलीकरण साल्ट के मिश्रण ओआरएस घोल और जिंक टैबलेट का प्रयोग करने की जन जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने कहा कि दस्त के कारण होने वाली लगभग सभी परेशानी को मौखिक पुनर्जलीकरण साल्ट के मिश्रण ओआरएस और जिंक गोलियों के प्रयोग द्वारा शरीर में जल की कमी के उपचार के साथ-साथ बच्चों को भोजन में पर्याप्त पोषक तत्व देकर रोका जा सकता है और शुद्ध पेयजल, स्वच्छता, स्तनपान, समुचित पोषण और हाथ धोकर दस्त से बचाव किया जा सकता है।

नवजात को मां का दूध पिलाना जरूरी : सीएमओ

सीएमओ कुल्लू डॉ नागराज पवार के अनुसार जन्म से लेकर छह माह तक के बच्चों को सिर्फ मां का दूध पिलाना चाहिए। इस आयु तक पानी ऊपरी दूध बिलकुल भी नहीं देना चाहिए। इसके बाद डॉक्टरों की सलाह से अगली खुराक शुरू की जानी चाहिए। ऐसा करने से बच्चों को डायरिया से बचा जा सकता है। अगर दस्त लगने पर बच्चों को समय पर ओआरएस जिंक की गोली दे दी जाए तो उसकी जान की रक्षा हो सकती है। अगर आराम आने पर 14 दिनों तक जिंक की गोली खिला दी जाती है तो अगले 4-5 माह तक बच्चे में डायरिया रोधी क्षमता बनी रहती है।

29360 बच्चे हैं जिले में 5 साल तक के, जिला में 3086 गाँवों में 26580 घर है जिनमे कुल 465057 की आबादी है । इनमे से 29360 घरों में टेबलेट स्वास्थ्य विभाग के द्वारा बांटी जाएगी ।स्वस्थ विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में जन्म से लेकर पांच वर्ष तक की आयु के बच्चों की संख्या 29360 है। आशा वर्करों को उन घरों की जानकारी है, जिनमें पांच वर्ष तक के यह बच्चे हैं। इसलिए उन्हीं को यह काम सौंपा जा रहा है ।

TAGGED: Kullu Intensive diarrhea control
Chandrika June 15, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article किन्नौर ज़िला में खराब मौसम के चलते अलर्ट जारी, बारिश बर्फबारी की जताई गई हैं संभावना
Next Article कोटखाई के रत्नाडी में क्रिकेट प्रीमियर लीग के 8वें संस्करण का आगाज़,गो ग्रीन,गो कलीन की थीम के साथ हुआ शुभारंभ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निवारण दिवस पर शिमला में वॉकाथॉन व साइक्लोथॉन का आयोजन

Ago

मंडी पुलिस ने स़ड़क सुरक्षा और चिटटे जैसे नशे के बारे में खिलाफ जागरूक किए ऑटो चालक

Ago

मुहर्रम पर शिमला में अमन और भाईचारे का संदेश, इमाम हुसैन की शहादत को किया याद

Ago

चम्बा से उठा नशा मुक्ति का जनसंदेश, एंटी चिट्टा दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष ने युवाओं से किया नशे से दूर रहने का आह्वान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?