By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: आजाद जीतने का फायदा..अब कांग्रेस की तरफ से अध्यक्ष बनी प्रेरणा ज्योति
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > आजाद जीतने का फायदा..अब कांग्रेस की तरफ से अध्यक्ष बनी प्रेरणा ज्योति
himachalNews

आजाद जीतने का फायदा..अब कांग्रेस की तरफ से अध्यक्ष बनी प्रेरणा ज्योति

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/05/10 at 9:29 PM
Share

मंडी : धर्मवीर – आजाद जीतने के फायदे भी अनेक होते हैं। जब चाहे जिस मर्जी दल के साथ हाल मिला लो और जब चाहे हाथ छुड़ा लो। कुछ ऐसा ही किया है जोगिंद्रनगर नगर परिषद के वार्ड नंबर तीन से आजाद प्रत्याशी जीतकर आई प्रेरणा ज्योति ने। कुछ दिन पहले प्रेरणा ज्योति भाजपा की तरफ से नगर परिषद जोगिंद्रनगर की अध्यक्ष थी और आज कांग्रेस की तरफ से अध्यक्ष पद पर काबिज हुई हैं।

मात्र दो वर्षों में नगर परिषद को मिला तीसरा अध्यक्ष

मात्र दो वर्षों में नगर परिषद जोगिंद्रनगर को तीसरा अध्यक्ष मिला है, जिसमें प्रेरणा ज्योति लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बनी है। दरअसल 2021 में हुए चुनावों के दौरान सात सीटों वाली नगर परिषद जोगिंद्रनगर से कांग्रेस के 4 और भाजपा के दो पार्षद जीतकर आए थे जबकि प्रेरणा ज्योति निर्दलीय जीती थी। शुरूआत में यहां कांग्रेस की ममता कपूर अध्यक्ष और अजय धरवाल उपाध्यक्ष बने। प्रदेश में भाजपा की सरकार थी तो इन्हें एक वर्ष के भीतर ही कुर्सी छोड़नी पड़ी। कांग्रेस के एक पार्षद ने भाजपा का साथ दे दिया और भाजपा ने प्रेरणा ज्योति को अध्यक्ष पद पर बैठा दिया। अब जब प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हुआ तो फिर से कुर्सी डगमगा गई। लेकिन इधर भी प्रेरणा की ही लॉटरी लगी और उन्हें फिर से अध्यक्ष पद हासिल हो गया जबकि अजय धरवाल फिर से उपाध्यक्ष नियुक्त हुए।

कांग्रेस की गुटबाजी से लगी प्रेरणा की लॉटरी

दरअसल प्रेरणा ज्योति को कांग्रेस की गुटबाजी से फिर से अध्यक्ष पद की कुर्सी हासिल हो गई। यहां कांग्रेस के जीवन ठाकुर और सुरेंद्र ठाकुर गुट में अध्यक्ष पद को लेकर खींचतान चल रही थी। ममता कपूर जीवन ठाकुर के गुट से थी जिस कारण सुरेंद्र ठाकुर गुट ने रातों रात प्रेरणा ज्योति के साथ हाथ मिलाकर उन्हें अध्यक्ष बनाकर अपना दबदबा दिखा दिया। वहीं अजय धरवाल फिर से अध्यक्ष बनने में कामयाब हो गए।

सुरेंद्र ठाकुर बोले.. पार्टीबाजी नहीं मिलकर करेंगे विकास

पूर्व में रहे विधायक और इस बार जोगिंद्रनगर से रहे कांग्रेस के प्रत्याशी सुरेंद्र ठाकुर ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव पार्टी लाईन से हटकर हुआ है और इसे राजनीति के साथ जोड़कर न देखा जाए। जो भी निर्वाचित हुए हैं वो जोगिंद्रनगर के विकास के लिए मिलकर काम करें।

TAGGED: Jogender nagar muncipal council
Chandrika May 10, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article जालंधर में 9 जून से शिक्षा में बदलाव को लेकर महाकुंभ..विभिन्न शिक्षाविद, सीएम व कुलपति लेंगे भाग
Next Article हिमाचल का हाटकोटी मन्दिर है अद्भुत.. जानिए यहां तांबे का कलश लोहे की जंजीर से क्यों बंधा है
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पूरे सैन्य सम्मान के साथ विदा हुए जवान अभिषेक कुमार, नौहगी गांव में पसरा मातम

Ago

नूरपुर डैकवां स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ago

मोइन शनि देव मंदिर में श्रद्धा का सैलाब, भव्य आयोजन में गूंजे भक्ति गीत

Ago

आतंकवाद विरोधी मोर्चे के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में नवाया शीश, व्यवस्थाओं को सराहा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?