By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ज्वाली गांव के प्रभावित परिवारों ने लगाई गुहार..कब तक रहेंगे स्कूल में, सरकार करे रहने की उचित व्यवस्था
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > ज्वाली गांव के प्रभावित परिवारों ने लगाई गुहार..कब तक रहेंगे स्कूल में, सरकार करे रहने की उचित व्यवस्था
himachalNews

ज्वाली गांव के प्रभावित परिवारों ने लगाई गुहार..कब तक रहेंगे स्कूल में, सरकार करे रहने की उचित व्यवस्था

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/08/31 at 7:43 PM
Share

मंडी :धर्मवीर – सरकाघाट उपमंडल के पटड़ीघाट स्कूल में बने अस्थायी राहत शिविर में रह रहे ज्वाली गांव के प्रभावितों का सब्र का बांध अब टूटता नजर आ रहा है। बीती 12, 13 और 14 अगस्त को बारिश के रूप में कहर कुछ इस कद्र बरपा कि पूरा गांव ही विस्थापित हो गया। कुछ लोगों के घर जमींदोज हो गए जबकि बाकी घर ऐसी स्थिति में हैं जिनमें रहना संभव ही नहीं। ऐसे में इस गांव के 55 प्रभावित परिवारों को प्रशासन ने पटड़ीघाट स्कूल में बनाए अस्थायी राहत शिविर में ठहराया हुआ है।

घर बनाने के लिए दे जमीन और साथ में करे आर्थिक मदद

ज्वाली गांव की हालत यह है कि यहां जाने की किसी की हिम्मत नहीं हो रही। लेकिन प्रभावितों के सब्र का बांध अब टूटने लग गया है। प्रभावितों का एक ही सवाल है कि आखिर कब तक वे इसी तरह स्कूल में अपनी जिंदगी काटेंगे। सरकार इनके लिए कोई स्थायी समाधान निकाले। प्रभावितों को जमीन उपलब्ध करवाए और घर बनाने में मदद करे। प्रभावित रोशनी देवी, भोलू राम, रोशनी देवी (2) और धर्मू ने बताया कि उनका पूरा गांव भूस्खलन की जद में आ गया है। गांव का कुछ हिस्सा धंस गया है जबकि कुछ धंसने की कगार पर है। जो घर बचे हैं उनमें इतनी बड़ी-बड़ी दरारें आ गई है कि वो कभी भी ढह सकते हैं। गांव का कोई भी घर रहने लायक नहीं बचा है। सारा सामान घरों में ही मौजूद है और वहां तक जाने की किसी की हिम्मत नहीं हो रही है। गांव का स्कूल भी ढह गया है और बच्चों का भविष्य भी अंधकार में जाता हुआ दिखाई दे रहा है। इन्होंने सरकार को स्पष्ट चेतावनी दी है कि या तो सरकार इनकी जिम्मेवारी ले या फिर इन्हें गोली मार दे, क्योंकि जिस तरह की जिंदगी ये अभी जी रहे हैं, उसे कब तक जियेंगे, इसका कोई पता नहीं।

TAGGED: Mandi affected families of Jwali village pleaded
Chandrika August 31, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article जिला कुल्लू में देवी देवताओं की जमीन का मामला अब रखा जाएगा सुप्रीम कोर्ट में
Next Article नाहन में बैडमिंटन संघ ने प्रेस वार्ता कर संघ को बदनाम करने के आरोपो को नकारा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मां चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में भीख मांगते 13 बच्चे रेस्क्यू, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस का संयुक्त अभियान

Ago

हमीरपुर जिला अदालत में हथियार के साथ पहुंचा व्यक्ति गिरफ्तार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Ago

लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप का आरोप, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात

Ago

जंगल रोपा वार्ड में चुनावी सरगर्मियां बढ़ीं, सनी कुमार शर्मा ने प्रचार अभियान को दी रफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?