अरविंदर सिंह,हमीरपुर: प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल के बीच नेता एक दूसरे पर खूब बयानबाज़ी कर रहे है। भाजपा कांग्रेस और आप को घेरे हुए है तो वहीं कांग्रेस भी इन दोनों पार्टियों को लगातार अलग-अलग मुद्दों पर घेर रही है। वहीं अब केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस को घेरते हुए उनकी मानसिकता पर सवाल उठाया है।
अनुराग ठाकुर ने कहा है कि अंग्रेज चले गए है लेकिन उनकी मानसिकता अभी बजी कांग्रेस के साथ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जाति, धर्म , क्षेत्र के नाम पर लोगों को बांटने का काम किया है और जब सता से दूर हुए है तो परिवार और पार्टी का अस्तित्व बचाने में लगे हुए है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की हर राज्य में सफाई होना शुरू हो गई है। अब राहुल गांधी को अपना अस्तित्व बचाने के लिए विदेशों में समय ज्यादा बिताते है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ रहा है। जिस देश ने 200 साल भारत राज किया है उसको पीछे छोड़ कर भारत ने अर्थव्यवस्था में पांचवा स्थान पाया है जोकि बहुत बड़ी उपलब्धि है।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि नेशनल हेरोल्ड घोटाले में सोनिया गांधी व राहुल गांधी ने हजारों करोड़ रुपए के पैसे का दुरूपयोग किया है। इस बारे में मीडिया को पूरी दुनिया को बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच हो रही है तो कांग्रेस तड़प रही है। उन्होंने कहा कि नेशनल हेरोल्ड मामले में जल्द कांग्रेेस और गांधी परिवार पर गाज गिरेगी।
वहीं इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी को भी घेरा है । उन्होंने कहा कि आप पार्टी के मॉडल को अपनाने के बयानों पर कहा कि केजरीवाल का मॉडल फेल हो गया है और स्वास्थ्य मंत्री जेल में ओर उनपर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचारियों की सरकार है।
बता दें कि मंगलवार को हमीरपुर सर्किट हाउस में केंद्रीय सूचना प्रसारण , खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोगों की समस्याएं सुनी और कुछ देर तक कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की।
