बिलासपुर :सुभाष ठाकुर (TSN)- जिला में संसाधनों को बढ़ाने व रोजगार के अवसर सृजन करने के लिए अधिकारी उत्पादकता बढ़ाएं व नवीनतम सुझावों के साथ कार्य करें ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके। कैबनेट मंत्री राजेश धर्माणी ने बचत भवन में आज जिला में विभिन्न विभागों के अन्तर्गत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के लिए बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपने सम्बोधन में यह निर्देष दिए।
कैबनेट मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि जिला में बड़ी परियाजनाओं के कार्यों को विभाग जल्द पूरा करे और प्रदेश की महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए भी अधिकारी त्वरित कार्यवाही करते हुए गम्भीरता बरतें। उन्होंने कहा कि जो योजनाएं हमारी वर्तमान योजनाओं के दायरे में नहीं आती उसके लिए नई पहल की आवश्यकता है। उन्होंने अधिकारियों को इस दिशा में साकारात्मक विचार करने को कहा। उन्होंने कहा कि इस बारे में अधिकारी विषयों को उपायुक्त के ध्यान में लांए ताकि इसको अमलीजामा पहनाने व धन का प्रावधान करने का प्रयास किया जा सके। उन्होंने कुपोषण के प्रति उपायुक्त बिलासपुर द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के अन्तर्गत और नए क्या कार्य किए जा सकते हैं इस संबंध में भी विभाग जानकारी प्रदान करें। वैलनेस सेंन्टर खोलने,पर्यटन और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में और अधिक सुधार लाने के लिए किए जाने वाले प्रयासों के प्रति अधिकारियों को गम्भीरता से विचार करने के निर्देश दिए। जिले की जनता की उन्नति व प्रगति के लिए अधिकारी अपने बेहतर प्रयासों से कार्य करें। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के तहत लक्ष्ति कार्यों की पूर्ति के लिए अधिकारी प्रत्येक माह बैठक करना सुनिष्चित करें, ताकि उसे जल्द पूरा किया जा सकें। यदि कोई विवाद या कार्य शुरू करने में कठिनाई हो तो इस बारे में उपायुक्त के ध्यान में लाकर त्वरित कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि बागछाल पुल और झंण्डूता 330 मीटर स्पैन पुल को मार्च के प्रथम सप्ताह तक संपूर्ण करना सुनिष्चित करें।
