By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: औट में रौंग साइड से आ रहे कार चालक ने रौंद डाले बाइक सवार युवक
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > Accident > औट में रौंग साइड से आ रहे कार चालक ने रौंद डाले बाइक सवार युवक
Accidenthimachal

औट में रौंग साइड से आ रहे कार चालक ने रौंद डाले बाइक सवार युवक

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/04/13 at 11:21 PM
Share

मंडी / धर्मवीर- मंडी जिला के औट में सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। यहां औट के समीप संदली मोड़ पर रॉन्ग साइड से आ रहे एसयूवी कार चालक ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में उपचार के दौरान एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। वहीं एक युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर, चालक को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एक युवक की उपचार के दौरान मौत, दूसरे की हालत नाजुक

मिली जानकारी के अनुसार एसयूवी कार चालक तरूण कुल्लू से मंडी की ओर आ रहा था। वहीं बाइक सवार कुल्लू की तरफ जा रहे थे। औट के समीप संदली मोड़ पर सुबह करीब 11 बजे कार चालक ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को रौंद डाला। वहीं एक अन्य बाइक पर भी कार चालक ने टक्कर मार दी। दूसरी बाइक पर भी 2 युवक सवार थे। कार की टक्कर से सभी बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गए। दुर्घटना के उपरांत सभी घायलों को लगवाई अस्पताल लाया गया। उपचार के दौरान सराज क्षेत्र के कलहनी गांव के 19 वर्षीय जितेंद्र की मौत हो गई है। वहीं उसके साथी 19 वर्षीय यशपाल निवासी बालीचौकी को कुल्लू रेफर कर दिया गया है, जहां यशपाल की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवक उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कल मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। एसयूवी चालक चंबा जिला का रहने वाला है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि औट थाना की टीम द्वारा मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

TAGGED: Mandi road accident
Chandrika April 13, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article शामती बाईपास रोड़ पर लोगों द्वारा फेंका जा रहा कूड़ा और मिट्टी….PWD विभाग के अधिकारी बोले पकड़े जाने पर होगी सख्त कारवाई
Next Article घुमारवी के पडयालग पंचायत के पन्याली, डोहरु आदि गांव में तेंदुए की दहशत से लोग भयभीत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

एचपीवी टीकाकरण अभियान में शिक्षकों से सहयोग की अपील

Ago

कांग्रेस सरकार ने विकास कार्यों पर लगाया ब्रेक : जयराम ठाकुर

Ago

आईजीएमसी में भोजन दरें बढ़ाने पर सरकार घिरी, भाजपा ने उठाए सवाल

Ago

जंगलों में आग की घटनाओं की सूचना के लिए टोल फ्री नंबर जारी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?