संजीव महाजन,नूरपुर: कहते हैं कि मारने वाले से बड़ा बचाने वाला होता है ऐसा ही कुछ वाक्य सामने आया हैं नूरपुर ब्लॉक की लौहर पुरा पंचायत में जहां सौतेली मां ने अपनी 5 साल की बच्ची को जलाकर मारने की कोशिश की। बच्ची की किस्मत में बचना लिखा था तो उसने बहुत दर्द भी असहनीय दर्द बर्दाश्त कर लिया ओर अब इस बच्ची को पूर्व वन मंत्री राकेश पठानिया ने गोद लेने का एलान किया हैं। राकेश पठानिया को जब इस बात का पता चला कि उस बच्ची के साथ उसकी सौतेली मां ने क्या व्यवहार किया हैं तो उन्होंने कहा कि इंसानियत के तौर पर हम सब लोगों को उस बच्ची को बचाने के आगे आना चाहिए।
इसके बाद पूर्व वन मंत्री ने ही बड़ा दिल और इंसानियत का परिचय देते हुए बच्ची को गोद लेने की बात कही ओर कहा कि वह इस बच्ची का पढ़ाई लिखाई से लेकर शादी तक का पूरा खर्च स्वयं उठाएंगे। पूर्व वन मंत्री राकेश पठानिया ने नूरपुर ब्लॉक की लौहारपुरा पंचायत में पांच वर्षीय बच्ची पर उसकी सौतेली मां की ओर से गर्म पानी फैके जाने के मामले को लेकर कहा कि मैं धन्यवाद देना चाहूंगा सुलयाली पंचायत सुनील का जिन्होंने मुझे फोन करके सूचित किया।
उन्होंने कहा कि सुलयाली के साथ लौहारपुरा पंचायत में ऐसा मामला हुआ हैं और चार पांच दिन हो गए और कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह लोग सुलयाली से वहां गए वहां जाकर उसके मां बाप से बात की। देखने वाली बात है इस छोटी बच्ची को पानी से जला कर पास के जंगल में छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि हमारी टीम व वार्ड मेंबर इस बच्ची को कल अस्पताल में दाखिल करवाया हैं। बड़ी शर्म की बात है आठ दिन तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने एसपी नूरपुर का भी धन्यवाद किया हैं जो कल ही छुट्टी से आए हैं। हमने उनसे गुजारिश की ओर उनके आते ही दोषियों पर कार्रवाई हुई हैं। एक बजे से पहले पहले इस मामले में कार्रवाई की जाए अगर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो लोग कार्रवाई करने को तैयार हैं। पर पुलिस ने 12 बजे ही उस औरत पर कार्रवाई कर दी हैं। राकेश पठानिया ने कहा कि पुलिस को अगर कोई परेशानी आती हैं तो हम इस बच्ची को गोद ले लेंगे। हम इसको पढ़ाएंगे लिखाएंगे और इसका भविष्य बनाने को तैयार हैं।
राकेश पठानिया ने कहा कि उन्हें यह भी मालूम हुआ है कि कुछ लोग इस औरत को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। यह बहुत शर्म की बात है नूरपुर की राजनीति गिर गई हैं या इंसानियत से हम गिर गए हैं क्या कि एक छोटी सी बच्ची को मारा जा रहा ,जलाया जा रहा और उसे मरने के लिए जंगल में छोड़ा जा रहा हैं, मारने की कोशिश की जा रही और हम ऐसी महिला को बचाने की कोशिश कर रहे जो सच में बेहद शर्म की बात हैं।
