By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: देश मना रहा आज़ादी का अमृत महोत्सव, गांवों में अभी भी मूलभूत सुविधाओं का आभाव: पराशर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > Uncategorized > देश मना रहा आज़ादी का अमृत महोत्सव, गांवों में अभी भी मूलभूत सुविधाओं का आभाव: पराशर
Uncategorized

देश मना रहा आज़ादी का अमृत महोत्सव, गांवों में अभी भी मूलभूत सुविधाओं का आभाव: पराशर

admin
admin 4 Min Read
Updated 2022/08/14 at 1:12 PM
Share

विकास शर्मा,चिंतपूर्णी: जसवां-परागपुर क्षेत्र की लग पंचायत में रविवार को 27वें महायज्ञ के आयोजन किया गया। समाजसेवी संजय पराशर ने भी इस यज्ञ में पूर्णाहुति दी। संजय पराशर ने कहा कि देश इस वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, बावजूद इसके विडंबना यह भी है कि गांवों में मूलभूत सुविधाओं का अभी भी अभाव है। उन्होंने कहा कि गांवों का पारंपरिक स्वरूप बरकरार रहना चाहिए, लेकिन इसके साथ ही गांवों के चेहरे पर विकास की उम्मीद की नई रंगत भी नजर आनी चाहिए।

पराशर ने कहा कि गांवों में विकास के नाम पर बहुत कुछ होना बाकि है। यह भी बड़ा कारण है कि ग्रामीण पारंपरिक पेशे को छोड़ने को मजबूर हुए। कहा कि
संजय ने कहा कि स्वतंत्रता मिलने के बाद हमने जाे विकास की संकल्पना की थी, उसमें गांवों को मुख्यधारा में लाने का विचार प्रमुख था। ऐसी मूलभूत संचरना रखी गई कि ग्रामीण क्षेत्राें में अच्छे संपर्क मार्ग बन सकें, शिक्षा की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो और स्वास्थ्य सेवाओं का ढांचा भी मजबूत हो। बावजूद जसवां-परागपुर क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में यह विचार पूरी तरह से पल्लवित नहीं हो पाया है। सुविधाओं के अभाव में गुजारा करना आम जनता की मजबूरी बन चुकी है। इसके पीछे के कारण हर हाल में ढूंढने होंगे।

पराशर ने कहा कि लग पंचायत में किसानों का गुड़, शक्कर व चावल का पूरे क्षेत्र में अपना ही रूतबा हुआ करता था। स्वाणता, लग और गुराला की इसी वजह से अपनी अलग ही पहचान रही है। अच्छा हो कि यह पांरपरिक स्वरूप आने वाली पीढ़ियां भी देख सकें। लेकिन कड़वा सच यह भी है कि स्थानीय वासियों को परिवहन सेवाओं की कमी राेज अखरती है। अगर एकमात्र बस छूट गई या किसी को गांव से बाहर जरूरी काम पड़ गया तो टैक्सी के किराए से जेब ढीली करनी पड़ती है। इतना ही नहीं गांववासियों को डिपो के राशन को घर तक पहुंचाने के लिए भी मीलों पैदल सफर तय करना पड़ता है या फिर वाहन किराए पर करना पड़ता है। कहा कि तंत्र द्वारा ऐसी व्यवस्था क्यों नहीं की जाती है कि लोगों को उनके घर-द्वार तक राशन पहुंचाया जाए।

पराशर ने कहा कि पंचायत में स्थानीय वासी की ओर से जमीन दान करने के बावजूद पंचायत घर का निर्माण नहीं हो पाया। नाम की डिस्पेंसरी है, लेकिन सिरदर्द की दवाई के लिए ग्रामीणों को डाडासीबा का रूख करना पड़ता है। किसानों का पशु पालन भी व्यवसाय है, लेकिन पशु औषधालय का निर्माण आज तक नहीं हो पाया है। कहा कि इन सभी समस्याओं का हल प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए।

पराशर ने कहा कि अब गांवों के विकास की संरचना में बुनियादी परिवर्तन लाना होगा। गांवों में बेहतर सामाजिक जीवन, रोजगार के साधन और स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी तो , स्वाभाविक है कि गांव भी बड़े केंद्र बनेंगे। सही मायने में वे जीवन के, विकास के भागीदार बनेंगे। इस अवसर पर पंचायत प्रधान देवराज, मान सिंह, दर्शन कुमार, सुरजीत, धर्म सिंह, अश्वनी ठाकुर, सुरिन्द्र राणा, रीना बाला, प्रदीप, विकास, राकेश राणा, संसार चंद, तिलक राज और सतनाम सिंह भी मौजूद रहे।

admin August 14, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमाचल पुलिस के चार वीर 15 अगस्त को राष्ट्रपति पुलिस पदक और पुलिस मैडल से होंगे सम्मानित
Next Article 75वें स्वतंत्रता दिवस पर एनडीआरएफ मुख्यालय में फहराया गया तिरंगा, देशवासियों को दी बधाई
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में मातृ-शिशु चिकित्सालय के लिए 3.18 करोड़ की स्वीकृति

Ago

चिंतपूर्णी मंदिर में भारी भीड़, व्यवस्थाओं पर बढ़ा दबाव; दर्शन को लगा 2–3 घंटे का समय

Ago

पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण पर विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेशवासियों को किया आमंत्रित

Ago

प्रदेश सरकार 8 अक्तूबर से पांगी में प्राकृतिक जौ की खरीद शुरू करेगी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?